facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय ब्लैक टाइगर झींगे ने की रिकॉर्ड वापसी, 5 साल में 4 गुना बढ़ा निर्यात; कमाई ₹4,974 करोड़ के पारमुंबई में बारिश का कहर: 13 की मौत, ₹1,000 करोड़ से ज्यादा का आर्थिक नुकसान, जनजीवन अस्त-व्यस्तऑफिस मार्केट में रिकॉर्ड तेजी: दूसरी तिमाही में 2.46 करोड़ वर्ग फुट की सबसे अधिक लीजिंगजून में हुई गाड़ियों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, 22% की भारी बढ़त के साथ बिके 25 लाख वाहनभारतीय कंपनियां AI सेक्टर में विलय-अधिग्रहण पर सतर्क हैं: आलोक शाहBEML का मेगा प्लान: R&D खर्च 150% बढ़ाया, विनिर्माण के साथ अब टेक्नोलॉजी कंपनी बनने की तैयारीइफ्को-टोक्यो की तर्ज पर देश में जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह ने किया ऐलानसिटीमॉल का दांव: तेज डिलिवरी नहीं, कम कीमत से जीतेगा भारत का अगला ई-कॉमर्स बाजार16वें वित्त आयोग ने खत्म की पुरानी परंपरा, राज्यों का अलग GSDP अनुमान नहीं किया जारी; प्रदेश सरकारों की बढ़ी टेंशन‘भुला दिए जाने के अधिकार’ पर नई बहस: क्या AI भी सीखी हुई निजी जानकारी भूल सकता है?

सेंसेक्स में HDFC की जगह लेगी JSW Steel

Advertisement

JSW Steel 13 जुलाई से 30 शेयरों वाले BSE सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) का स्थान लेगी।

Last Updated- July 06, 2023 | 10:00 AM IST
BSE Sensex

जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड (JSW Steel Ltd.)  13 जुलाई से 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी) का स्थान लेगी। यह बदलाव एचडीएफसी बैंक में एचडीएफसी के विलय के बाद किया गया है।

एशिया इंडेक्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि Sensex में एचडीएफसी (HDFC) की जगह जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) लेगी। एकीकरण के कारण अन्य बीएसई सूचकांकों (BSE Index) में भी बदलाव होंगे। एसएंडपी बीएसई 500 में, जेबीएम ऑटो कंपोनेंट्स लिमिटेड एचडीएफसी की जगह लेगा और एसएंडपी बीएसई 100 में आवास वित्त कंपनी के स्थान पर जोमैटो को शामिल किया जाएगा।

अन्य सूचकांकों में, अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 50 में एचडीएफसी के स्थान पर आएगा। एशिया इंडेक्स प्राइवेट लि. में दुनिया के सबसे बड़े वित्तीय बाजार सूचकांक प्रदाता एसएंडपी डाऊ जोन्स इंडेक्स और एशिया के सबसे पुराने शेयर बाजार बीएसई की संयुक्त भागीदारी है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को की गयी घोषणा के अनुसार 13 जुलाई से निफ्टी 50 में एचडीएफसी का स्थान एलटीआई माइंडट्री लि. लेगीa।

ये भी पढ़ें: BSE फर्मों का M-cap 300 लाख करोड़ रुपये के पार, भारत बना चौथा सबसे बड़ा शेयर बाजार

Advertisement
First Published - July 6, 2023 | 10:00 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement