facebookmetapixel
Advertisement
भारत में जापानी कंपनियों के GCC का दबदबा, 2030 तक अर्थव्यवस्था में दिखेगा बड़ा असर: रिपोर्टबंपर सेल के चलते भीषण गर्मी में भी चमकी FMCG कंपनियां, Q1 में दो अंकों की ग्रोथ की उम्मीदराम मंदिर चढ़ावा विवाद पर RSS ने दिया पहला बयान, कहा: घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कड़ी सजाEditorial: दिल्ली की नई EV नीति सही दिशा में, लेकिन अभी भी कई बड़े सुधार की जरूरतभारत को अपना AI मॉडल बनाने का जरूरत नहीं, मजबूत AI इकोसिस्टम पर दांव लगाना सही कदमहिमाचल में 2027 की चुनावी बिसात: खस्ताहाल खजाना और गुटबाजी के बीच सुक्खू सरकार की बढ़ी बेचैनीविदेशी निवेशकों से रुपये में लिया जाएगा रेगुलेटरी शुल्क, FPI और FVCI के लिए SEBI बदलने जा रहा है नियमकॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में आई जबरदस्त रौनक, भारतीय कंपनियों ने एक ही दिन में जुटाए ₹15,960 करोड़Nifty IT इंडेक्स 30% टूटा, फिर भी पैसिव फंड्स का एयूएम 23% बढ़कर ₹5,800 करोड़ के पार‘विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच घरेलू म्युचुअल फंड बने शेयर बाजार की ढाल’, SEBI का बड़ा दावा

IPO लाएगी JSW Infrastructure, 2800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना

Advertisement
Last Updated- May 10, 2023 | 12:46 PM IST
IGI IPO

IPO: जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये बाजार नियामक सेबी के पास विवरण पुस्तिका जमा की है। कंपनी की आईपीओ के जरिये 2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना है।

सूत्रों के अनुसार, ‘‘जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर ने आईपीओ के जरिये 2,800 करोड़ रुपये तक जुटाने के लिये विवरण पुस्तिका जमा की है। जेएसडब्ल्यू के बंदरगाह कारोबार से जुड़ी कंपनी ने आईपीओ के लिये सेबी के पास नौ मई, 2023 को विवरण पुस्तिका जमा की।’’

इस बारे में संपर्क किये जाने पर जेएसडब्ल्यू के प्रवक्ता ने कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। कंपनी आईपीओ के जरिये जुटायी गयी राशि का उपयोग कर्ज को कम करने तथा क्षमता विस्तार की परियोजनाओं में करेगी।

जेएसडब्ल्यू इंफ्रास्ट्रक्चर, जेएसडब्ल्यू समूह की तीसरी कंपनी है जो शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगी। समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियां जेएसडब्ल्यू एनर्जी और जेएसडब्ल्यू स्टील हैं।

Advertisement
First Published - May 10, 2023 | 12:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement