facebookmetapixel
Advertisement
Aadhaar Card खो गया और मोबाइल नंबर भी लिंक नहीं, अब कैसे मिलेगा नया आधार?JSW Steel Q1 Results: मुनाफा 113% बढ़कर ₹4,690 करोड़ के पार, रेवेन्यू भी 10% उछलाExplainer: इंट्रा-डे ट्रेडिंग से हुई कमाई? ITR फाइल से पहले समझ लें टैक्स का पेंच, नहीं तो घर आएगा नोटिसCentral Bank of India Q1 Results: मुनाफा 13% बढ़कर ₹1,324 करोड़ हुआ, NPA में सुधार; स्टॉक पर दिखा दबावपहली पार ₹50 के पार जा सकते हैं चीनी के थोक भाव, 1 महीने में 300/​क्विंटल बढ़ी कीमतSBI Funds Management का शेयर अलॉटमेंट आज संभावित, करीब 42 गुना हुआ सब्सक्राइबInvestment Strategy: स्मॉलकैप और मिडकैप की तेजी पड़ सकती है धीमी, अब बड़ी कंपनियों के शेयरों की आ सकती है बारीमहंगाई पर नियंत्रण पहली प्राथमिकता, विकास उसके बाद: आरबीआई गवर्नरQ1 नतीजों के बाद Tech Mahindra पर 7 ब्रोकरेज ने जारी की रिपोर्ट, 26% तक तेजी का अनुमानJio Financial Share Price: शानदार तिमाही नतीजों के बाद 6% उछला शेयर, क्या अब खरीदारी का है सही मौका?

जिंदल ने की घरेलू खरीद की अपील

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 5:10 AM IST

करीब 12 अरब डॉलर के कारोबार वाले समूह जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने उद्योग जगत को चीन के बजाय घरेलू बाजार से खरीद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चीन से सस्ते आयात पर घरेलू उद्योग की निर्भरता बढ़ चुकी है।
जिंदल ने कंपनी बयान के जरिये आज कहा, ‘हमारे तमाम मित्र और सह-उद्योगपति आज इस बात को लेकर चिंतित हैं कि बेहतर मार्जिन और निरंतरता को बरकरार रखने के लिए चीन के साथ उनका कारोबार महत्त्वपूर्ण है। लेकिन यह स्थिति इसलिए पैदा हो गई क्योंकि हमने अपने घरेलू वेंडर तैयार करने के बजाय चीन से सस्ते आयात को आंख मूंदकर स्वीकार किया।’
जेएसडब्ल्यू ग्रुप फिलहाल चीन से करीब 40 करोड़ डॉलर मूल्य की सामग्री का आयात करता है लेकिन समूह ने अगले दो वर्षों में उसे घटाकर शून्य करने का लक्ष्य रखा है। कंपनी अपने इस्पात, ऊर्जा एवं सीमेंट कारोबार के लिए मशीनरी कलपुर्जों का आयात करती है। जिंदल ने कहा, ‘यह हम सब के साथ आने और दमदार तरीके से आत्मनिर्भर भारत को आगे बढ़ाने का अवसर है। आइये हम बड़े पैमाने पर गुणवत्तायुक्त उत्पादन के लिए हमारे घरेलू उत्पादकों की मदद करें। हमें हमारे अपने उत्पादों के प्रति निष्ठा दिखानी होगी।’

Advertisement
First Published - July 7, 2020 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement