facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

जय बने पटनी के सीईओ

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:03 AM IST

पटनी कंप्यूटर सिस्टम्स के निदेशक मंडल के चेयरमैन नरेंद्र के पटनी ने कहा कि आज जय कुमार की कंपनी में बतौर मुख्य कार्याधिकरी नियुक्ति ने कंपनी की आगे की योजनाओं पर हो रही सभी अटकलों को खारिज कर दिया है।


पटनी का कार्यकाल मुख्य कार्याधिकारी के रूप में इस साल दिसंबर को समाप्त होने वाला है, जबकि वे कंपनी के निदेशक मंडल के चेयरमैन के रूप में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।

पटनी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बतया,  ‘वरिष्ठ प्रबंधन के स्तर पर अनिश्चितताओं और अस्पष्टता ने कंपनी की छवि पर कुछ असर डाला है। लेकिन इस फैसले पर हमें शेयरधारकों का भी एकमत हासिल हुआ है। इसका यह भी मतलब है कि शेयरधारकों में मतभेद पुरानी बात हो गई।’

पटनी के शेयर बीएसई में 137.85 के स्तर पर बंद हुआ जो पिछले दिन बंद हुए शेयर की कीमत से 2.10 प्रतिशत अधिक है। जय कुमार एचपी की सहायक कंपनी एमफैसिस के पूर्व मुख्य कार्याधिकारी रह चुके हैं।

जय कुमार अगले साल फरवरी से कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे और उनकी जिम्मेदारी कंपनी में विकास बढ़ाने की होगी।

पटनी ने कहा, ‘उन्हें कंपनी के विकास के लिए अपनी तरीका खुद ईजाद करना होगा। हमने उनका काम पहले देखा है, जब वे हार्डवेयर कंपनी सन माइक्रोसिस्टम्स के साथ काम करते थे और 25,000 करोड़ रुपये सालाना का कारोबार संभालते थे। उनका ज्यादा जोद सेवा क्षेत्र पर रहता है।’

पटनी से पूछे जाने पर कि क्या हिस्सेदारी के मामले में परिवार के बीच का मतभेद भी पुरानी बता हो गई है, इस पर उन्होंने कहा, ‘शेयरधारकों के पास हमेशा उनके शेयरों को बेचने का अधिकार होगा। लेकिन मौजूदा आर्थिक स्थितियों ने शेयरधारकों को कंपनी के विकास पर ध्यान देने के लिए मजबूर किया है।’

पटनी बंधुओं के बीच लड़ाई पिछले साल चरम तक पहुंच गई थीं, जिसके चलते यहां तक अफवाहें सुनने को मिली थीं कि इनमें से दोनों भाई अपनी हिस्सेदारी को बेचना चाहते हैं।

नरेंद्र पटनी के भाई अशोक और गजेंद्र की कंपनी में लगभग 29 प्रतिशत हिस्सेदारी है। हालांकि इस सौदे में अड़चलन आ गई क्योंकि नरेंद्र पटनी अपना नियंत्रण नहीं खोना चाहते।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement