facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

बिक्री बढ़ाने की जुगत में आईटीसी

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:04 PM IST

आईटीसी लिमिटेड की प्रीमियम लाइफस्टाइल रिटेल स्टोर विल्स लाइफस्टाइल भी मंदी की चपेट में है।
ऐसे में बिक्री बढ़ाने और मुनाफा बनाया रखने के लिए कंपनी की ओर से नई रणनीति तैयार की जा रही है। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व अनुमानों को भी कंपनी की ओर से घटा दिया गया है।
पिछले तीन महीनों में कंपनी की ओर से तीन स्टोरों को जहां बंद कर दिया गया है, वहीं होटल यूनिट की संपत्ति में बुटिक स्टोर खोलने की योजना बनाई जा रही है, ताकि राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। कंपनी की ओर से हाल ही में दिल्ली में आईटीसी मौर्या में 1,500 वर्गफीट में एक बुटिक स्टोर खोला गया है।
विल्स लाइफस्टाइल के डिविजन चीफ एक्जिक्यूटिव अतुल चंद का कहना है कि कंपनी भविष्य में चेन्न्ई और बेंगलुरु में भी इस तरह के बुटिक स्टोरों को खोल सकती है। रिटेल बिक्री में आई गिरावट की वजह से कंपनी ने चालू वित्त वर्ष के लिए पहले अनुमाति 30 फीसदी की विकास दर को घटाकर 20 फीसदी कर दिया है।
इसके साथ ही कंपनी की ओर से बेंगलुरु, मुंबई, सूरत और कानुपर में स्टोरों को बंद किया जा चुका है। चंद का कहना है कि कंपनी राजस्व में इजाफा और मुनाफा बरकरार रखने के लिए नई कारोबारी नीति तैयार कर रही है, जिसके तहत ही ये कदम उठाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कंपनी की ओर से बिक्री बढ़ाने के लिए विश्वस्त ग्राहकों का एक पूल या लॉयलिटी स्कीम बनाने की योजना है।
गौरतलब है कि शॉपर्स स्टॉप को भी लॉयलिटी स्कीम के जरिए बिक्री बढ़ाने में मदद मिली थी। चंद ने बताया कि युवा ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए भी कंपनी योजना बना रही है। इसके तहत नए मीडिया माध्यमों का सहारा ले रही है।
नई कोशिश
बिक्री में इजाफे के लिए आईटीसी बना रही है नई रणनीति, चार किए बंद
चालू वित्त वर्ष के राजस्व अनुमान को 30 फीसदी से घटाकर 20 प्रतिशत किया

Advertisement
First Published - March 14, 2009 | 1:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement