ITC Q4 Results: FMCG सेक्टर की दिग्गज कंपनी ITC ने गुरुवार को अपना चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ मार्च, 2024 को समाप्त तिमाही में मामूली घटकर 5,190.71 करोड़ रुपये रहा है। आईटीसी ने गुरुवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी।
इससे पिछले वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने 5,242.59 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।
कंपनी की परिचालन आय 2023-24 की चौथी तिमाही में दो प्रतिशत बढ़कर 19,446.49 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 19,058.29 करोड़ रुपये थी।
यह भी पढ़ें: Grasim Q4 results: चौथी तिमाही में मुनाफा 15.5% बढ़कर 2,721.8 करोड़ रुपये, राजस्व 12.7% बढ़ा
रेवेन्यू 1.40 फीसदी का उछाल
तंबाकू और एफएमसीजी प्रमुख ने 23 मई को एक नियामक फाइलिंग में कहा कि राजस्व 1.40 प्रतिशत बढ़कर 17,752.87 करोड़ रुपये हो गया। राजस्व 4.9 प्रतिशत बढ़कर 16,945 करोड़ रुपये होने की उम्मीद थी।
कंपनी ने 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष के लिए 7.50 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश (final dividend) की सिफारिश की। 29 जनवरी, 2024 को घोषित 6.25 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश के साथ वर्ष के लिए कुल लाभांश 13.75 रुपये प्रति शेयर होगा।
तिमाही के लिए EBIDTA से पहले की कमाई 0.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,162.6 करोड़ रुपये रही। EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 70 बीपीएस गिरकर 37.2 फीसदी पर आ गया।
ITC शेयर प्राइस
गुरुवार को तिमाही नतीजे जारी करने के बाद ITC शेयर में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इंट्राडे में ये 444.90 के उच्चतम स्तर तक पहुंच गया। वहीं, दबाव के चलते ये 436.55 के निचले स्तर तक आया। खबर लिखे जाते समय, कंपनी का शेयर 0.10 फीसदी की बढ़त के साथ 440.35 के स्तर पर दिखा।