facebookmetapixel
Advertisement
भारत ने फ्यूल पर क्यों घटाई एक्साइज ड्यूटी और क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी घटेंगी?टिकट से लेकर टैक्स तक! 1 अप्रैल से होंगे ये 10 जरूरी बदलाव, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगापेट्रोल-डीजल पर बड़ी टैक्स कटौती, पर समझिए सरकारी खजाने का गणित और कहां जाता है आपका पैसा?सरकार ने कमर्शियल LPG की सप्लाई बढ़ाकर 70% की, मुख्य उद्योगों को प्राथमिकता देने के निर्देशरुपया 94.70 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर की मजबूती और एफआईआई बिकवाली से बढ़ा दबावसरकार का बड़ा फैसला: पेट्रोल पर एक्साइज 13 से घटाकर 3 रुपये, डीजल पर टैक्स पूरी तरह खत्मप्रशिक्षु योजना में बीच में छोड़ने वालों की संख्या 5 साल में 15 गुना बढ़ी, सरकार के लिए चिंता7 करोड़ यात्रियों की क्षमता वाला जेवर एयरपोर्ट तैयार, मोदी शनिवार को करेंगे उद्घाटनसरकार ने 4% महंगाई लक्ष्य बरकरार रखा, सीपीआई श्रृंखला में निरंतरता का संकेतभारत में नया ‘केजीएफ’ दौर, करीब 80 साल बाद नई सोने की खान से उत्पादन हो रहा शुरू

ITC Hotels Q1 FY26 result: होटल कंपनी का मुनाफा 53% बढ़कर ₹133.71 करोड़, रेवेन्यू भी बढ़ा

Advertisement

ITC Hotels Q1 FY26 result: जून तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च बढ़कर ₹674.97 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹596.41 करोड़ था।

Last Updated- July 16, 2025 | 4:39 PM IST
ITC Hotels

ITC Hotels Q1 FY26 result: आईटीसी होटल्स ने बुधवार को जून 2025 में समाप्त तिमाही (Q1FY26) के लिए अपने फाइनैंशियल नतीजों का ऐलान किया। मजबूत रेवेन्यू के दम पर पहली तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 53% बढ़कर ₹133.71 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह ₹86.53 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर आईटीसी होटल्स का मुनाफा 48.2% घट गया है। पिछली तिमाही (Q4FY25) में कंपनी ने ₹256.90 करोड़ का मुनाफा कमाया था।

आईटीसी होटल्स ने कमाए ₹815.54 करोड़

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि पहली तिमाही (Q1FY26) में आईटीसी होटल्स का ऑपरेशन से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.5% बढ़कर ₹815.54 करोड़ हो गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह ₹705.84 करोड़ था। हालांकि तिमाही आधार पर रेवेन्यू में 23% की गिरावट दर्ज की गई। पिछली तिमाही (Q4FY25) में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,060.62 करोड़ था।

Also Read: Cabinet Decision: NLCIL को 7,000 करोड़ के निवेश की मिली मंजूरी, 2047 तक 32 GW ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि जून तिमाही के दौरान उसका कुल खर्च बढ़कर ₹674.97 करोड़ रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में ₹596.41 करोड़ था।

BSE पर बुधवार को आईटीसी होटल्स का शेयर 4.49% की बढ़त लेकर ₹238.50 प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - July 16, 2025 | 4:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement