facebookmetapixel
Advertisement
ज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लानशेयरधारकों की बल्ले-बल्ले! 1 शेयर पर 1 फ्री बोनस शेयर दे रही यह कंपनी; 24 अगस्त तय हुई रिकॉर्ड डेटअगले हफ्ते 50 से अधिक कंपनियां निवेशकों को बांटेंगी मुनाफा, एक शेयर पर ₹60 तक कमाने का मौकामानसून में बाढ़ और भूस्खलन से मकान को हुआ नुकसान? समझें होम इंश्योरेंस कैसे बचाएगा आपका पैसाक्या UPI पर नहीं लगेगा कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज? 2017 के कड़े नियम को ढाल बनाने की तैयारी में जुटा RBIदिल्ली में बदला मौसम, बारिश ने दी गर्मी से राहत; कई राज्यों में भारी बौछार का अलर्टविकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोर

इंस्टा पर किशोरों के नए खाते होंगे निजी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:22 AM IST

इंस्टाग्राम पर अब 16 साल से कम उम्र के किशोर-किशोरी अकाउंट बनानाएंगे तो उनके प्रोफाइल ‘पब्लिक’ के बजाय ‘प्राइवेट’ की श्रेणी में आएंगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने आज अपनी डिफॉल्ट सेटिंग्स में तब्दीली कर दी, जिसके बाद कम आयु वर्ग के अकाउंट प्राइवेट सेटिंग्स के साथ ही खुलेंगे ताकि उन पर अनुचित विज्ञापन और दूसरी सामग्री नहीं आ सके। बकौल इंस्टाग्र्राम, उसने ऐसा इसलिए किया है ताकि कम उम्र वाले उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित तथा और अधिक निजी अनुभव प्रदान किया जाए।
भारत और वैश्विक स्तर पर इंस्टाग्राम किशोरों के बीच काफी लोकप्रिय है। फेसबुक के स्वामित्व वाले इस ऐप के दुनिया भर में एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता हैं। हालांकि यह देशों के लिहाज से उपयोगकर्ताओं को नहीं बांटता है, लेकिन स्टैटिस्टा के अनुसार अप्रैल 2021 तक भारत इंस्टाग्राम के उपयोगकर्ताओं के आकार के आधार पर अग्रणी देश रहा है, जहां 15 करोड़ उपयोगकर्ता फोटो साझा और एडिटिंग करने वाले इस ऐप का उपयोग कर रहे थे। इसके बाद 14 करोड़ उपयोगकर्ताओं के साथ अमेरिका का स्थान आता है। इंस्टाग्राम की सार्वजनिक नीति निदेशक कैरिना न्यूटन ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि कम उम्र वाले लोग यह सुनिश्चित करते हुए इंस्टाग्राम के इस्तेमाल का आनंद लें कि हम उनकी निजता और सुरक्षा से कभी समझौता नहीं करते। हम युवाओं को सुरक्षित रखने के साथ ही उन्हें इंस्टाग्राम के संबंध में वे सभी चीजें देने का सही संतुलन बनाना चाहते हैं, जो उन्हें पसंद हैं। इसी वजह से हम उन बदलावों की घोषणा कर रहे हैं, जो हम आज कर रहे हैं। हम ऐसा इंस्टाग्राम निर्मित करने के लिए उनकी, उनके माता-पिता, विधि निर्माताओं और विशेषज्ञों की बातों पर ध्यान देना जारी रखेंगे, जो युवा लोगों के लिए काम करते हैं और जिन पर माता-पिता द्वारा भरोसा किया जाता है।’
इस सप्ताह से यह बदलाव शुरू होने लगेगा। कुछ देशों में इस डिफॉल्ट प्राइवेट अकाउंट सेटिंग के लिए आयु सीमा 16 के बजाय 18 वर्ष से कम रहेगी।
प्रावेट अकाउंट में लोगों के पास इस बात का नियंत्रण रहता है कि उनकी सामग्री को कौन देख सकता है या उस पर प्रतिक्रिया दे सकता है। अगर आपके पास प्राइवेट अकाउंट है, तो लोगों को आपकी पोस्ट, कहानियां और रील देखने के लिए आपको फोलो करना होता है। लोग उन जगहों में आपकी सामग्री पर टिप्पणी भी नहीं कर सकते हैं और वे आपकी सामग्री को एक्सप्लोर सेक्शन या हैशटैग जैसी जगहों पर बिल्कुल भी नहीं देख पाएंगे। इंस्टाग्राम ने एक बयान में कहा कि ‘बीते समय में हमने युवा लोगों से इंस्टग्राम के लिए साइन-अप करते समय पब्लिक अकाउंट या प्राइवेट अकाउंट के बीच चयन करने के लिए कहा था, लेकिन हमारे हालिया शोध से पता चला है कि वे और ज्यादा निजी अनुभव का स्वागत करते हैं।’

Advertisement
First Published - July 27, 2021 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement