facebookmetapixel
Advertisement
बाजार हलचल: सेबी संबंधित पक्षकार लेनदेन के नियम आसान करेगा, पीएमएस सह-निवेश में तेजीअमेरिका-भारत के शेयर महंगे, यूरोप में ज्यादा आकर्षक FCF यील्ड: गोल्डमैन सैक्सSIP लहर पर सवार स्मॉलकैप फंड, 5 साल में 5 गुना बढ़ा AUMकेमिकल सेक्टर का दमदार प्रदर्शन, कम लागत वाली इन्वेंट्री से बढ़ा मुनाफाEditorial: डेरिवेटिव ट्रेडिंग में घट रही खुदरा भागीदारी, फिर भी छोटे निवेशकों का नुकसान बढ़ाखाद्य तेलों का आयात बढ़ा, आत्मनिर्भरता की राह में तकनीक नहीं नीतियां बन रहीं बाधापाकिस्तान में मुनीर की बढ़ती ताकत: नए कानूनों के पीछे डर और सत्ता बचाने की कोशिश?इस हफ्ते खुलेंगे 6 नए म्युचुअल फंड, ICICI Pru MF के 3 लाइफ साइकिल फंड पर रहेगी सबकी नजरपीयूष गोयल 200 सदस्यीय कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ जापान जाएंगे, निवेश बढ़ाने पर जोरग्रासिम का FY27 में ₹2 लाख करोड़ रेवेन्यू का लक्ष्य, नए कारोबार से ग्रोथ को रफ्तार: कुमार मंगलम बिड़ला

भारत-पाक मुकाबले से चांदी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:32 AM IST

स्टार स्पोट्र्स इस बार आईसीसी टी20 विश्व कप में 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच के लिए अलग से विज्ञापन का कोई स्लॉट नहीं बेच रही है। सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। टूर्नामेंट की प्रसारक 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप के सभी 45 मैचों के लिए पैकेज में विज्ञापन स्लॉट बेच रही है और उसके लगभग सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं।
2019 में आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में प्रसारक ने अंतिम समय में कुछ स्लॉट की बिक्री की थी। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में 10 सेकंड्स के लिए 20 लाख रुपये लिए गए थे। विश्व कप के दौरान विज्ञापन देने वाली एक अग्रणी बहुराष्ट्रीय कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘यह टेलीविजन का सबसे पसंदीदा कार्यक्रम है और इसके दर्शकों की संख्या सबसे अधिक होती है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।’
भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के लिए विज्ञापनदाता 10 सेकंड्स के लिए करीब 15 लाख रुपये दे रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 10 सेकंड्स के विज्ञापनों की दर करीब 10 करोड़ रुपये होती है और प्लेऑफ में इसकी दर बढ़ जाती है।  रेडिफ्यूजन के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल ने कहा, ‘आईपीएल के साथ राष्ट्रीय गौरव जुड़ा नहीं होता है। इसलिए विश्व कप के दौरान विज्ञापनों की दर आईपीएल से ज्यादा है। भारत के प्रदर्शन से भी विज्ञापन की दरें प्रभावित होती हैं।’
भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच यदा-कदा ही होते हैं। आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडिय़ों को खेलने की अनुमति नहीं है। दोनों देशों का अपनी-अपनी टीमों के साथ भावनात्मक लगाव के कारण अक्सर दर्शकों की संख्या का रिकॉर्ड टूट जाता है और विज्ञापनदाताओं के लिए ऐसे मैच काफी महंगे होते हैं और कई बार तो फाइनल मुकबाले से भी ज्यादा विज्ञापन दर होती है। हालांकि स्टार स्पोट्र्स ने विज्ञापन दरों को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
उदाहरण के लिए 2019 में आईसीसी विश्व कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच को सबसे ज्यादा 27.3 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा। इनमें से 23.3 करोड़ दर्शक भारत के थे। इसके अलावा 5 करोड़ लोगों ने डिजिटल रूप में मैच का आनंद लिया।

Advertisement
First Published - October 4, 2021 | 11:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement