facebookmetapixel
Advertisement
त्योहारी सीजन से पहले Amazon-Flipkart का सेलर्स पर नया शुल्क, कैंसिलेशन फीस में बदलावजॉइंट होम लोन लेने वाले की मौत के बाद लोन और घर का क्या होगा? जानें क्या हैं इसको लेकर नियमREITs और InvITs में आएगा विदेशी निवेश? राह आसान बनाएगा SEBIसरकार का बड़ा फैसला, गेहूं निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाईक्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार पहुंचा, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक परेशानजन-धन खाता: सस्ता, सरल और स्मार्ट बैंकिंग सॉल्यूशनSEBI अब कॉरपोरेट फाइलिंग पर भी रखेगा AI से नजर, तिमाही नतीजों में पकड़ेगा गड़बड़ीहर महीने ₹20,500 की कमाई! सीनियर सिटीजन इस स्कीम का उठा सकते हैं लाभ, पूरा कैलकुलेशन यहां देखेंTCS का पोर्शे पर बड़ा दांव, 32 करोड़ यूरो में MHP का अधिग्रहण; 1.25 अरब यूरो की डील भीभारी बारिश-बाढ़ में कार या इलेक्ट्रिक गाड़ी खराब हो गई? जानें इंश्योरेंस कंपनी कब पैसा देगी और कब नहीं

पीसी-लैपटॉप की मांग तेज, चिप किल्लत चिंता का विषय : एचपी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:51 PM IST

ऑनलाइन लर्निंग और घर से काम करने के लिए अतिरिक्त जरूरतों की वजह से पिछले साल के दौरान देश में पर्सनल कंप्यूटर (पीसी) और लैपटॉप की मांग में 50 प्रतिशत तक के इजाफे के बावजूद प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एचपी ने कहा है कि चिप की मौजूदा किल्लत देश को परेशान करने वाली एक बड़ी चुनौती है।
एचपी इंडिया के प्रबंध निदेशक केतन पटेल ने कहा है कि ऑनलाइन लर्निंग से भारत में पीसी की मांग बहुत बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की जनवरी से दिसंबर की अवधि के दौरान इस क्षेत्र में मांग में पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई है।
पटेल ने कहा कि चिप की कमी के कारण वृद्धि की तुलना में मांग अधिक रही है। मांग मजबूत बनी हुई है, जबकि चिप की कमी ने हमें हर वक्त परेशान किया हुआ है। यह एक चुनौती रही है और हम इसका रास्ता निकालने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। तकरीबन 30 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ एचपी देश में डेस्कटॉप की प्रमुख विके्रेता हुआ करती थी। पिछले साल दिसंबर में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने अपनी मेक इन इंडिया पहल के तहत भारत में लैपटॉप सहित कई पीसी उत्पादों का निर्माण शुरू कर दिया है।
गुरुवार को एचपी इंडिया ने अपनी रिपोर्ट फ्यूचर ऑफ लर्निंग स्टडी 2022 पेश की, जिसमें इस बात का संकेत दिया गया है कि 98 प्रतिशत माता-पिता, 99 प्रतिशत शिक्षक भविष्य के लिए सीखने के हाइब्रिड प्रारूप को पसंद कर रहे हैं। 91 प्रतिशत छात्रों का भी यह मानना है कि ऑनलाइन लर्निंग पारंपरिक रूप से कक्षा में सीखने की पूरक होती है। पटेल ने कहा कि इस बदलाव के लिए बेहतर तकनीक और उपकरणों की आवश्यकता है।

Advertisement
First Published - January 20, 2022 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement