facebookmetapixel
Advertisement
Cube Highways Trust InvIT IPO: आज से खुला ₹5,000 करोड़ का इश्यू, निवेश से पहले जान लें ब्रोकरेज की राय और GMP का हालDelhi Metro Alert: दिल्ली में सुरक्षा कारणों से 16 मेट्रो स्टेशन बंद, जानें कौन से रूट हुए प्रभावितTVS Motor: 3% उछला शेयर, Q1 नतीजों के बाद क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने जताया 15% अपसाइड का अनुमानBCCL Share Crash: तिमाही नतीजों ने लगाया बड़ा झटका! एक दिन में 8% से ज्यादा टूटा मल्टीबैगर PSU शेयरBandhan Bank 18% से ज्यादा टूटा, Q1 नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने घटाई रेटिंग; आगे क्या करें निवेशक?Trump Tariff on Generic Drugs: ट्रंप के 200% टैरिफ वाले बयान से टूटे भारतीय फार्मा शेयर, निवेशकों में बढ़ी चिंताFY27 में रेखा झुनझुनवाला का पोर्टफोलियो ₹46,982 करोड़ हुआ, 20% की छलांग; सेंसेक्स सिर्फ 7.7% चढ़ाएस. जयशंकर और मार्को रुबियो के बीच अहम बैठक; व्यापार, रक्षा और AI समेत कई मुद्दों पर चर्चाTrump के नए टैरिफ प्लान से Pharma Stocks में हड़कंप! Glenmark, Biocon और Aurobindo के शेयर 3% तक लुढ़केAI पर सख्त नियमों की तैयारी! सेफ हार्बर से लेकर डेटा अधिकार तक बड़े बदलाव पर विचार

Paytm यूजर किसी भी UPI ऐप से रजिस्टर्ड नंबर पर अब कर सकते हैं पेमेंट

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 11:11 AM IST

Paytm यूजर अब किसी भी UPI पेमेंट ऐप से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के लिए पेमेंट कर सकेंगे। इसके लिए उस नंबर का Paytm app पर रजिस्टर होना जरूरी नहीं होगा।

Paytm Payments Bank Limited (PPBL) की इस घोषणा के बाद Paytm  यूजर  किसी भी UPI आईडी के साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर तुरंत पैसा भेज सकते हैं और रिसीव भी कर सकते हैं।

फर्म ने एक बयान में कहा, National Payments Corporation of India (NPCI) ने सभी पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को अपने यूनिवर्सल डेटाबेस तक पहुंच बढ़ाने और UPI पेमेंट को किसी भी ऐप पर रजिस्टर्ड नंबर के लिए सक्षम बनाने की बात कही है।

कंपनी ने कहा कि यह यूजर को सभी UPI-आधारित पेमेंट ऐप पर ट्रांजैक्शन की सुविधा देता है, और इससे सुपरफास्ट और बिना किसी रुकावट के पेमेंट किया जा सकता है।
 
Paytm Payments Bank Limited के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘यह UPI सुविधा को आसान बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, क्योंकि यह ज्यादातर यूजर्स को किसी भी UPI ऐप पर पैसे भेजने में सक्षम करेगा, और बड़ी संख्या में लोग अब UPI ट्रांजैक्शन करेंगे। यूजर्स को बिना किसी परेशानी के और सुरक्षित पेमेंट के लिए एक मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ हम UPI पेमेंट के मामले में अपना नेतृत्व करना जारी रखेंगे।’ उन्होंने कहा कि यह कदम देश में वित्तीय समावेशन को चलाने के हमारे मिशन को और मजबूत करता है।

कैसे भेजें दूसरे UPI ऐप पर मनी ट्रांसफर

– Paytm app ओपेन करने पर आपके एक ‘UPI Money Transfer’ का सेक्शन मिलेगा, यहां टैप कर आपको ‘To UPI Apps’ पर जाना होगा।
 
– ‘To UPI Apps’ पर टैप करते ही आपको ‘Enter Mobile No. of any UPI app’ का सेक्शन मिलेगा जहां आपको उसका नंबर डालना होगा जिसे आप पैसे भेजना चाहते हैं।

– मोबाइल नंबर डालने के बाद आपको अमाउंट डालना होगा और ‘Pay Now’ पर क्लिक करना होगा। क्लिक करते ही आपका पैसा ट्रांसफर हो जाएगा। 

Advertisement
First Published - November 21, 2022 | 2:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement