facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

जियो ने जोड़े ग्राहक, वोडा ने गंवाए

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:48 AM IST

रिलायंस जियो अपने ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रखे हुए है और जुलाई में उसने अपने नेटवर्क में 65 लाख ग्राहक जोड़े। दूरसंचार नियामक ट्राई के ताजा आंकड़ों से यह जानकारी मिली। इस अवधि में भारती एयरटेल ने 19 लाख ग्राहक जोड़े जबकि वोडाफोन आइडिया ने 14 लाख ग्राहक गंवा दिए।
जुलाई के आखिर में वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या 118.68 करोड़ हो गई, जो जून के आखिर में 118.08 करोड़ थी, इस तरह से मासिक बढ़त की रफ्तार 0.51 फीसदी रही। शहरी इलाकों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या जून के आखिर के 64.62 करोड़ के मुकाबले जुलाई में बढ़कर 65.01 करोड़ हो गई। ग्रामीण इलाकों में भी ग्राहकों की संख्या जून के 53.45 करोड़ के मुकाबले बढ़कर जुलाई में 53.67 करोड़ हो गई। शहरी व ग्रामीण इलाकों में ग्राहकों की संख्या में मासिक बढ़त की रफ्तार क्रमश: 0.59 फीसदी व 0.41 फीसदी रही।
भारत में टेलिफोन ग्राहकों की संख्या जून के 120.25 करोड़ के मुकाबले जुलाई में बढ़कर 120.94 करोड़ हो गई और इस तरह से मासिक बढ़ोतरी की रफ्तार 0.57 फीसदी रही। शहर में टेलिफोन ग्राहकों की संख्या जून के 66.61 करोड़ के मुकाबले जुलाई में बढ़कर 67.07 करोड़ हो गई जबकि ग्रामीण इलाकों में ऐसे ग्राहकों की संख्या जून के 53.64 करोड़ के मुकाबले बढ़कर जुलाई मे 53.87 करोड़ हो गई। शहर व ग्रामीण इलाकों में मासिक बढ़त की रफ्कार क्रमश: 0.70 फीसदी व 0.42 फीसदी रही।
हाल में दूरसंचार उद्योग को केंद्रीय कैबिनेट से बड़ा राहत पैकेज मिला है, जिसके तहत बकाया चुकाने के लिए कंपनियों को चार साल का समय दिया गया है। साथ ही उन्हें अन्य तरह की राहत भी दी गई है।

Advertisement
First Published - September 23, 2021 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement