facebookmetapixel
Advertisement
फोक्सवैगन की भारत में इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी, जानिए कंपनी के सामने कौन-कौन से विकल्पStocks To Watch Today: आज कौन से शेयर करा सकते हैं कमाई? NTPC Green से Power Grid तक, देखें 11 स्टॉक्स के बड़े अपडेटउदारीकरण के 35 साल: पेंशनर पैराडाइस से आईटी राजधानी बना बेंगलूरु, विकास की कीमत भी चुकाईवोडाफोन आइडिया को बड़ी राहत, SBI ने कर्ज देने पर जताई सहमति; गारंटी की शर्त मंजूरहवाई अड्डों की आगामी नीलामी में एक ऑपरेटर के लिए सीमा तय करने की तैयारीभारत यात्रा को लेकर जल्दबाजी नहीं, राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देगा बांग्लादेशभारत में 8 साल में 90 हजार स्कूल घटे, 11 करोड़ बच्चे स्कूल से बाहरस्कूलों की बदहाली के खिलाफ ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, जेन अल्फा के प्रदर्शनों ने शिक्षा संकट की ओर खींचा ध्यानबंगाल की खाड़ी में माल वाहक जहाज डूबा; तटरक्षक बल ने 2 नाविक बचाए, 22 अभी लापताइसरो की रणनीति में बड़ा बदलाव, लॉन्च वाहन और सैटेलाइट निर्माण निजी क्षेत्र को सौंपेगा

‘डेटा गवर्नेंस नीति से डेटा पहुंच पुख्ता’

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:12 PM IST

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आज कहा कि राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क नीति (एनडीजीएफपी) सार्वजनिक और निजी दोनों ही क्षेत्रों के लिए गैर-व्यक्तिगत डेटा तक समान पहुंच सुनिश्चित करेगी, क्योंकि सार्वजनिक सलाह-मशविरा चल रहा है।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस मसौदा नीति में सरकारी डेटा साझा करने के लिए संस्थागत ढांचे में सुधार, डिजाइन के आधार पर गोपनीयता और सुरक्षा संबंधी सिद्धांतों को बढ़ावा देने और पहचान छिपाने के साधनों के इस्तेमाल को प्रोत्साहित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 26 मई को राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क नीति का मसौदा प्रकाशित किया था। मंत्रालय ने 18 जून तक राष्ट्रीय डेटा गवर्नेंस फ्रेमवर्क नीति के मसौदे पर प्रतिक्रिया और इनपुट आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने हाल ही में इस मसौदा नीति पर स्टार्टअप, शिक्षाविदों, थिंक टैंक, अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों, सरकारी अधिकारियों और उद्योग के 250 से अधिक हितधारकों के साथ बातचीत की है।

Advertisement
First Published - June 17, 2022 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement