facebookmetapixel
Advertisement
REITs और InvITs में आएगा विदेशी निवेश? राह आसान बनाएगा SEBIसरकार का बड़ा फैसला, गेहूं निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाईक्रूड ऑयल 90 डॉलर के पार पहुंचा, सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट से निवेशक परेशानजन-धन खाता: सस्ता, सरल और स्मार्ट बैंकिंग सॉल्यूशनSEBI अब कॉरपोरेट फाइलिंग पर भी रखेगा AI से नजर, तिमाही नतीजों में पकड़ेगा गड़बड़ीहर महीने ₹20,500 की कमाई! सीनियर सिटीजन इस स्कीम का उठा सकते हैं लाभ, पूरा कैलकुलेशन यहां देखेंTCS का पोर्शे पर बड़ा दांव, 32 करोड़ यूरो में MHP का अधिग्रहण; 1.25 अरब यूरो की डील भीभारी बारिश-बाढ़ में कार या इलेक्ट्रिक गाड़ी खराब हो गई? जानें इंश्योरेंस कंपनी कब पैसा देगी और कब नहींत्योहारी सीजन से पहले चीनी के दाम ₹60 के पार, उद्योग बोला- देश में कोई कमी नहीं, महंगी चीनी से जल्द मिलेगी राहत5 साल में बदली निवेश की तस्वीर, इक्विटी और पैसिव फंड बने निवेशकों की पहली पसंद

साइबर सुरक्षा जोखिम आठ तिमाहियों में सबसे ज्यादा रहा

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 8:42 PM IST

केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण (सीईए) के तहत आने वाले प्रौद्योगिकी विभाग (आईटी) का एक मकसद कंप्यूटर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया टीम (सीएसआईआरटी) की स्थापना करना है। यह देखते हुए कि संस्थानों पर साइबर सुरक्षा हमले बढ़ रहे हैं, मीडिया रिपोर्टों से पता चलता है कि सरकार जल्द ही इस लक्ष्य की ओर बढ़ सकती है। जबकि राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण सूचना अवसंरचना संरक्षण केंद्र (एनसीआईआईपीसी) प्राथमिक निकाय है जो अहम बुनियादी ढांचे के लिए दिशानिर्देश देता है और सीईए की नई टीम साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एनसीआईआईपीसी और सीईआरटी-इन (भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम) के साथ समन्वय करेगी।
बिज़नेस स्टैंडर्ड के विश्लेषण से पता चलता है कि भारत को इसकी सख्त जरूरत हो सकती है क्योंकि साइबर सुरक्षा से जुड़े जोखिम आठ तिमाहियों में उच्चतम स्तर पर थे। एनसीआईआईपीसी द्वारा जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर और नवंबर 2021 के बीच, साइबर असुरक्षा को देखते हुए 4,629 घटनाएं देखी गईं जिनमें से करीब 83.3 प्रतिशत मामले काफी गंभीर थे। एक साल पहले की तुलना में रिपोर्ट किए गए साइबर असुरक्षा के मामले में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई। जहां पिछले साल उच्च जोखिम वाली साइबर असुरक्षा की घटनाएं कम थीं, वहीं सितंबर और नवंबर 2020 की तुलना में मध्यम जोखिम वाली साइबर असुरक्षा की संख्या में वृद्धि हुई है। विश्लेषण से पता चलता है कि पिछली 12 तिमाहियों में मध्यम-जोखिम वाली असुरक्षा दूसरे पायदान पर उच्चतम स्तर पर थीं जिसके लिए डेटा उपलब्ध है। उच्च जोखिम वाली साइबर असुरक्षा 2018 के बाद चौथी बार 900 का आंकड़ा पार कर गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) द्वारा जारी वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत को 10वां स्थान दिया गया जो साइबर सुरक्षा से जुड़े ढांचे के आधार पर देशों का आकलन करता है। कॉम्पैरिटेक के एक अध्ययन में भारत को साइबर सुरक्षा के मामले में 60 देशों में से सबसे कम सुरक्षित देशों में दिखाया गया था। पिछले साल साइबर सुरक्षा कंपनी क्लाउडसेक की एक रिपोर्ट में पाया गया कि भारत में 13 इंस्टॉलेशन दुनिया में सबसे ज्यादा असुरक्षित थे क्योंकि वे डिफॉल्ट क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि भारत ने अभी तक अपनी राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति 2021 की घोषणा नहीं की है।

Advertisement
First Published - March 17, 2022 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement