facebookmetapixel
Advertisement
ऑटो सेक्टर को PLI स्कीम के तहत FY27 में ₹4,700 करोड़ देगी सरकार, निवेश बढ़ाने की तैयारी तेजटाटा कैपिटल का रिवॉल्विंग क्रेडिट एक्सपोजर 5% से कम, RBI के नए प्रस्ताव से कंपनी पर पड़ेगा सीमित असररूस से तेल खरीद पर 100% अमेरिकी टैरिफ की धमकी, भारत-अमेरिका वार्ता में बढ़ सकता है दबाव‘ग्रामीण भारत तक पहुंचे बैंकिंग AI, तभी असली सफलता होगी हासिल’, SBI चेयरमैन सीएस शेट्टी की सलाहपांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट तेज, भाजपा-सपा-कांग्रेस-बसपा समेत दलों ने कसी कमरBrand Canvas 2026: VIT की ‘पावर रेंजर्स’ ने जीता बीस्मार्ट की पहली विज्ञापन प्रतियोगिता का खिताबY2K से AI के दौर तक: 1991 के आर्थिक सुधारों ने कैसे बदल डाली भारतीय IT इंडस्ट्री की पूरी तस्वीरअमेरिका में क्रिप्टो बिल से भारत पर बढ़ा दबाव, ससंदीय समिति ने VDA कानून बनाने की मांग कीनई मर्सिडीज-BMW हुई मंहगी तो पुरानी लक्जरी कारों की बिक्री में आया उछाल, युवा खरीदारों की बनी पसंद‘जिम्मेदारी से करें AI का इस्तेमाल, हर फैसले के लिए आप होंगे जवाबदेह’, RBI गवर्नर ने दी बैंकों को हिदायत

एमेजॉन ने ‘तांडव’ सीरीज पर माफी मांगी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:36 AM IST

एमेजॉन प्राइम वीडियो ने अपने शो ‘तांडव’ के लिए मंगलवार को ‘बिना शर्त’ माफी मांग ली और कहा कि दर्शकों द्वारा आपत्तिजनक पाए गए दृश्यों को उसने पहले ही हटा दिया है। सैफ अली खान और मोहम्मद जीशान अय्यूब अभिनीत इस सीरीज के विभिन्न दृश्यों को लेकर खासा विवाद पैदा हो गया था और यह आरोप लगा कि इस शो से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में कई प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई हैं।  एमेजॉन प्राइम वीडियो ने एक बयान में कहा, ‘एमेजॉन प्राइम वीडियो को अत्यंत खेद है कि हाल ही में शुरू की गई काल्पनिक सीरीज तांडव के कुछ दृश्य दर्शकों को आपत्तिजनक लगे।
किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना हमारा ध्येय नहीं था और इस बात से अवगत कराये जाने पर उन आपत्तिजनक दृश्यों को या तो हटा दिया गया या फिर संपादित किया गया। हम अपने दर्शकों की विविध आस्थाओं का सम्मान करते हैं और उन दर्शकों से बिना शर्त क्षमा याचना करते हैं, जिन्हें ठेस पहुंची है।’ कंपनी ने कहा, ‘हमारी टीमें कंपनी की विषय मूल्यांकन विधियों का अनुकरण करती हैं और हम मानते हैं कि दर्शकों की बेहतर सेवा के लिए, समय-समय पर इन विधियों का आधुनिकीकरण आवश्यक है। हम भारतीय कानूनों का अनुपालन करते हुए और हमारे दर्शकों की संस्कृति और आस्थाओं का सम्मान करते हए, अपने सहयोगियों के साथ आगे भी मनोरंजक विषय विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’    

Advertisement
First Published - March 2, 2021 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement