facebookmetapixel
Advertisement
‘भारत में रिटायरमेंट फंड बड़ा संकट’, PFRDA चेयरमैन का खुलासा: बुढ़ापे में घट जाती है 60-65% तक कमाईMcap: टॉप-10 में से 4 कंपनियों का मार्केट कैप 87,960 करोड़ घटा, भारती एयरटेल को सबसे बड़ा नुकसानप्राइड होटल्स लाएगी 1,000 करोड़ का धमाकेदार IPO, SEBI से मंजूरी के बाद बाजार में एंट्री की तैयारीभारतीय शेयर बाजार में लौटा विदेशी निवेशकों का भरोसा, अगस्त में अब तक लगाए 23,544 करोड़ रुपये‘यह देश पर हमले जैसा’, अमेरिकी टैरिफ के बाद कनाडाई PM कार्नी का फूटा गुस्सा, कहा: जवाबी टैक्स लगाएंगेअमेरिका से बढ़ते तनाव के बीच ईरान की पड़ोसी मुल्कों को चेतावनी: युद्ध में साथ दिया तो अंजाम भुगतने को रहें तैयारज्यादा खर्च हो गया? घबराने की जरूरत नहीं, इन आसान तरीकों से फिर पटरी पर लाएं अपनी आर्थिक स्थितिदेश में डॉलर की बंपर आवक! RBI की स्वैप स्कीम से आए $7.28 करोड़, जानें बैंकों पर क्या होगा असरनौकरी छोड़ने के बाद भी EPF खाते पर मिलेगा ब्याज? समझें उम्र व रिटायरमेंट से जुड़ा EPFO का पूरा नियमबिना कमाई वाले छात्रों को भी मिलेगा ₹25 लाख का लाइफ कवर, स्टूडेंट्स के लिए लॉन्च हुआ खास टर्म प्लान

एयरटेल के ग्राहक आधार में सुधार, वोडा आइडिया में गिरावट जारी

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 1:38 AM IST

रिलायंस जियो ने जून में 55 लाख ग्राहक जोड़े जबकि भारती एयरटेल को 38 लाख ग्राहकों का फायदा हुआ। इससे पिछले महीने में एयरटेल ने हालांकि 46 लाख ग्राहक गंवाए थे। इस बीच, वोडाफोन आइडिया के ग्राहक आधार में गिरावट जारी रही और उसने 43 लाख ग्राहक और गंवा दिए। यह जानकारी दूरसंचार नियामक ट्राई की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों से मिली। भारत में दूरसंचार ग्राहकों का कुल आधार मई के आखिर में 119.85 करोड़ था, जो जून मेंं बढ़कर 120.025 करोड़ हो गया यानी मासिक आधार पर उसमें 0.34 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
शहरी इलाकों में फोन सबस्क्रिशन 0.74 फीसदी बढ़कर जून में 66.61 करोड़ हो गया जबकि ग्रामीण इलाके में यह 0.16 फीसदी घटकर 53.64 करोड़ रहा। भारत में फोन का घनत्व 87.84 फीसदी से बढ़कर जून में 88.07 फीसदी पर पहुंच गया और शहरी घनत्व 140.04 फीसदी से बढ़कर 140.86 फीसदी पर पहुंच गया जबकि ग्रामीण इलाके में यह 60.22 फीसदी से घटकर 60.10 फीसदी रह गया।

जून में शहरी व ग्रामीण ग्राहकों की हिस्सेदारी क्रमश: 55.39 फीसदी व 44.61 फीसदी रही। जून में प्राइवेट कंपनियों के पास 89.95 फीसदी बाजार हिस्सेदारी थी जबकि बीएसएनएल व एमटीएनएल के पास 10.05 फीसदी बाजार हिस्सेदारी। जून में 1.227 करोड़ लोगों ने नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए आवेदन किया। संचयी एनएनपी संख्या जून में बढ़कर 60.58 करोड़ हो गई।

Advertisement
First Published - August 24, 2021 | 1:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement