facebookmetapixel
Advertisement
दोपहिया वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी, ओवर-स्पीडिंग अलर्ट से रिफ्लेक्टिव टायर तक नए नियमRBI की अगली दर चाल पर सस्पेंस, MPC सदस्य बोले- महंगाई बढ़ी तो रीपो रेट पर फिर विचारबंगाल की खाड़ी में जहाज हादसा, 22 नाविकों की तलाश में जुटी नौसेना-तटरक्षक बलफ्रंट-रनिंग मामले में केतन पारिख को झटका, सैट ने अपील खारिज कीआर्थिक उदारीकरण के 35 साल: जिस विदेशी प्रतिस्पर्धा से डरा बॉम्बे क्लब, उसी देसी समूहों ने कैसे बनाया दबदबाभारत को उर्वरक निर्यात बढ़ाने को तैयार रूस, 2030 तक 100 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्यपैसिव फंड्स में बढ़ा इंडेक्स फंड का दबदबा, 5 साल में AUM 74% CAGR से बढ़ाEditorial: मोबाइल टैरिफ बढ़ने के संकेत, 5G निवेश और बेहतर सेवाओं के लिए ARPU बढ़ाना जरूरीREC जारी करेगा भारत का पहला टोकनयुक्त कॉरपोरेट बॉन्ड, खरीद में इस्तेमाल होगी डिजिटल करेंसीहाई यील्ड की मांग का असर: PFC ने वापस लिया 3 साल का बॉन्ड इश्यू, 15 साल के बॉन्ड से जुटाए ₹2500 करोड़

अमेरिका में 5जी से विमानन कंपनियां चिंतित

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 9:52 PM IST

प्रमुख अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियां अमेरिका में 5जी वायरलेस सेवाओं की तैनाती से पहले सुरक्षा चिंताओं के कारण अपनी उड़ानों को रद्द करने लगी हैं। हालांकि दो वायरलेस ऑपरेटरों ने कहा कि उनकी सेवाओं की तैनाती में कुछ देरी हो सकती है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने चेतावनी जारी की है कि 5जी इंटरफेस से ऊंचाई संबंधी रीडिंग प्रभावित हो सकती है जिसे खराब मौसम में लैंडिंग के लिए काफी महत्त्वपूर्ण माना जाता है। विमानन कंपनियों का कहना है कि बोइंग 777 इससे प्रभावित की आशंका वाले मॉडलों में शामिल है।
एटीऐंडटी और वेरिजॉन द्वारा अपनी 5जी सेवाओं पर फिलहाल रोक लगाए जाने की घोषणा किए जाने के बावजूद तमाम विमानन कंपनियां अमेरिका के लिए अपनी उड़ानों को लगातार रद्द कर रही हैं। बोइंग 777 के सबसे बड़े ऑपरेटर दुबई की विमानन कंपनी एमिरेट्स ने कहा कि वह अमेरिका के लिए अपनी नौ उड़ानों को रद्द करेगी। जापान की दो प्रमुख विमानन कंपनियां- ऑल निप्पॉन एयरवेज और जापान एयरलाइंस- ने कहा है कि वे बोइंग 777 उड़ानों को रद्द करेंगी। जर्मनी की विमानन कंपनी लुफ्थांसा ने भी कहा है कि उसने फ्रैंकफर्ट से मियामी के लिए अपनी उड़ान को रद्द कर दिया है।
कोरिया की एयर लाइंस ने कहा है कि उसने अमेरिका के लिए 777 और 747-8 विमानों के साथ अपनी यात्री एवं कार्गो उड़ानों को रद्द कर दिया है। ताइवान की चाइना एयरलाइंस ने कहा है कि वह अपनी उड़ानों को नए सिरे से निर्धारित करेगी। हॉन्ग कॉन्ग की विमानन कंपनी कैथी पैसिफिक एयरवेज ने कहा कि वह जरूरत पडऩे पर अलग विमानों की तैनाती करेगी।
बोइंग के प्रवक्ता से इस मुद्दे पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं मिल सकी। सिंगापुर एयरलाइंस ने कहा कि वह चुनिंदा अमेरिकी मार्ग पर अपने नियामकों के साथ विचार-विमर्श के बाद विमानों में बदलाव करेगी। ब्रिटिश एयरवेज ने लॉस एंजिल्स के लिए अपनी दैनिक उड़ान के लिए बोइंग 777 की जगह एयरबस ए380 की तैनाती करेगी। इस मामले से अवगत दो लोगों ने यह जानकारी दी।    

Advertisement
First Published - January 19, 2022 | 11:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement