facebookmetapixel
Advertisement
भारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, बोले—अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी‘1 करोड़ युवाओं को मिलेगी AI ट्रेनिंग’, लाल किले से PM का बड़ा ऐलान, कहा: आज जमाना डेटा सेंटर, AI, क्वॉंटम का80वां स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने 13वीं बार लाल किले पर फहराया तिरंगा, राजस्थानी पगड़ी में आए नजरलाल किले की प्राचीर से बोले PM: देश अब छोटे सपनों से नहीं चलेगा, बड़े संकल्प के साथ ‘विकसित भारत’ की ओर बढ़ रहे हम80वां स्वतंत्रता दिवस: राजघाट पर बापू को नमन के बाद लाल किला पहुंचे PM मोदी, पहली बार वंदे मातरम गाया गयाअमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबस

अगस्त में 63 लाख जीएसएम ग्राहक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 9:00 PM IST

दूरसंचार क्रांति के बीच देश में जीएसएम मोबाइल फोन ग्राहकों की संख्या महीना दर महीना बढ़ती ही जा रही है।


हालांकि अगस्त के महीने में जीएसएम कंपनियों की रफ्तार कुछ मद्धम रही, लेकिन फिर भी उन्होंने 63 लाख नए ग्राहक जोड़ लिए। जुलाई में इन कंपनियों ने 67 लाख नए ग्राहक जोड़े थे। इसके साथ ही देश में कुल 22.5 करोड़ जीएसएम ग्राहक हो गए हैं। इन आंकड़ों में रिलायंस टेलीकॉम के जीएसएम ग्राहक शामिल नहीं हैं।

सेल्युलर ऑपरेटरों के एसोसिएशन ने बताया कि अगस्त के महीने में भारती एयरटेल के नेटवर्क से 27 लाख नए ग्राहक जुड़े। कंपनी के जीएसएम ग्राहकों की कुल संख्या अब 7.4 करोड़ तक पहुंच गई है। जीएसएम बाजार में एयरटेल की कुल हिस्सेदारी 33.15 फीसद है।

जीएसएम बाजार की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी वोडाफोन एस्सार ने इस दौरान 18 लाख नए ग्राहक जोड़े। उसके ग्राहकों की संख्या अब 5.2 करोड़ हो गई है। सरकारी स्वामित्व वाली जीएसएम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने अगस्त के महीने में 5.7 लाख ग्राहक जोड़े।

उसके कुल ग्राहकों का आंकड़ा अब बढ़कर 3.8 करोड़ हो गया है। जीएसएम के बाजार में बीएसएनएल की कुल हिस्सेदारी अब 17.06 हो गई है। आइडिया सेल्युलर ने समीक्षाधीन महीने में 10 लाख नए ग्राहक जोड़े।

Advertisement
First Published - September 13, 2008 | 1:12 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement