facebookmetapixel
Advertisement
कमोडिटी मार्केट में विदेशी निवेशकों की बढ़ेगी एंट्री! SEBI ने गैर-कृषि डेरिवेटिव्स के लिए जारी किया नया प्रस्तावजुलाई में 15% घटा इक्विटी फंड निवेश, पर स्मॉलकैप-मिडकैप फंड्स में बना ऑल-टाइम रिकॉर्ड₹25.8 लाख करोड़ की संपत्ति के साथ देश में सबसे अमीर हैं अंबानी, बिड़ला परिवार दूसरे स्थान परF&O सेगमेंट में 98.10 लाख से घटकर 78.60 लाख रहे एक्टिव ट्रेडर्स, संसद में सरकार ने किया खुलासाप्राइवेट कंपनियां बिछाएंगी रेलवे ट्रैक? रेलवे का 1.8 लाख करोड़ रुपये का नया प्लानक्या नाबालिग बच्चे के PPF अकाउंट में जमा पैसे को माता-पिता निकाल सकते हैं? दिल्ली हाई कोर्ट ने कर दिया साफविदेशी निवेशकों के लिए कमोडिटी ट्रेडिंग का दायरा बढ़ाएगा SEBI, क्रूड और गोल्ड में बढ़ेगी लिक्विडिटीटाटा मोटर्स का बड़ा EV दांव: देश के पहले इलेक्ट्रिक ट्रक की शुरुआत की, एक बार चार्जिंग पर 350KM का रेंजत्योहारी सीजन में और महंगी होगी चीनी! उत्पादन में गिरावट से 11% तक बढ़े दाम, कीमत ₹50 के पारखरीफ बोआई में सुधार के बावजूद धान की रोपाई पिछड़ी, चावल उत्पादन कम होने की आशंका

सितंबर तिमाही में बिके 5 करोड़ स्मार्टफोन

Advertisement
Last Updated- December 14, 2022 | 10:18 PM IST

लॉकडाउन के बाद देश में स्मार्टफोन बाजार में फिर से सुधार दिखाई दे रहा है। वर्ष 2020 की तीसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में इनकी बिक्री अब तक के सर्वकालिक उच्च स्तर यानी पांच करोड़ इकाई रही। इस दौरान, बाजार में सभी चीनी कंपनियों की कुल 76 फीसदी हिस्सेदारी रही।
बाजार के आंकड़े जुटाने वाली कंपनी कैनालिस की रिपोर्ट के मुताबिक शीर्ष पांच मोबाइल फोन कंपनी श्याओमी, सैमसंग, विवो, रीयलमी और ओप्पो की बिक्री में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। कैनालिस ने एक बयान में कहा, 2020 की तीसरी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री आठ फीसदी बढ़कर पांच करोड़ इकाई रही। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4.62 करोड़ इकाई रही थी। यह देश में किसी एक तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री का सर्वकालिक उच्च स्तर है। श्याओमी 26.1 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ शीर्ष पर रही। कंपनी ने 1.31 करोड़ फोन की बिक्री की। सैमसंग ने वीवो को पछाड़ते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। कंपनी ने 1.02 करोड़ फोन की बिक्री के साथ 20.4 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की।
इसके बाद वीवो की 88 लाख फोन की बिक्री के साथ 17.6 फीसदी, रीयलमी की 87 लाख के साथ 17.4 फीसदी और ओप्पो की 61 लाख स्मार्टफोन की बिक्री के साथ 12.1 फीसदी हिस्सेदारी रही। समीक्षावधि में ऐपल ने भी बाजार में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज की और इस दौरान आठ लाख इकाई की बिक्री की।     

Advertisement
First Published - October 23, 2020 | 12:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement