अपोलो टेलीहेल्थ को आईएसओ प्रमाणपत्र

Published by
बीएस संवाददाता
Last Updated- December 11, 2022 | 10:56 PM IST

डिजिटल तरीके से स्वास्थ्य सेवाएं देने वाली कंपनी अपोलो टेलीहेल्थ आईएसओ 13131:2021 प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाली दुनिया की पहली कंपनी बन गई है। यह प्रमाण-पत्र ब्रिटिश स्टैन्डर्ड्स इंस्टीट्यूशन (बीएसआई) देती है।
वैश्विक रूप से सबसे बड़ी और पुरानी मल्टी-स्पेशियलिटी टेलीमेडिसिंस नेटवर्क अपोलो टेलीहेल्थ (एटीएच) ने कहा है कि कोविड महामारी ने टेलीमेडिसिंस क्षेत्र में 15 गुना की वृद्घि को बढ़ावा दिया है। अपोलो हॉस्पिटल्स ग्रुप की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।
समूह के संस्थापक अध्यक्ष प्रताप सी. रेड्डी ने कहा, हम गुणवत्तापरक कार्यक्रमों में निवेश करते रहे हैं और यह प्रमाणपत्र हमारे यहां उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सेवाओं और उपभोक्ता अनुकूल प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करने एवं उपलब्ध कराने के लिहाज से उद्योग में हमारे नेतृत्व को मान्यता देता है।    

First Published : December 10, 2021 | 11:53 PM IST