facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

इंस्टामार्ट पर इस साल छोटे, मझोले शहरों में ऑर्डर कई गुना बढ़े, ₹10 से लेकर 22 लाख तक के ऑर्डर

Advertisement

देशभर में सबसे ज्यादा दोहराए जाने वाले ऑर्डर में करी पत्ते, दही, अंडे, दूध और केला शामिल रहे

Last Updated- December 22, 2025 | 7:51 PM IST
Swiggy Instamart

स्विगी के क्विक कॉमर्स सप्लाई प्लेटफॉर्म इंस्टामार्ट पर साल 2025 के दौरान छोटे एवं मझोले शहरों में किए गए ऑर्डर की संख्या में कई गुना वृद्धि दर्ज की गई है। सोमवार को जारी एनुअल ऑर्डर विश्लेषण रिपोर्ट से यह पता चला। रिपोर्ट के मुताबिक, राजकोट में 2025 में इंस्टामार्ट पर होने वाले ऑर्डर में सालाना आधार पर 10 गुना वृद्धि दर्ज की गई जबकि लुधियाना में सात गुना और भुवनेश्वर में चार गुना बढ़ोतरी हुई।

10 रुपये से लेकर 22 लाख तक के ऑर्डर

इस प्लेटफॉर्म पर एक व्यक्ति ने सबसे ज्यादा 22 लाख रुपये का ऑर्डर किया। वहीं, मुंबई के एक ग्राहक ने प्लेटफॉर्म के जरिये 15.16 लाख रुपये का सोना खरीदा। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के एक ग्राहक ने सिर्फ 10 रुपये का प्रिंटआउट ऑर्डर किया, जबकि हैदराबाद के एक व्यक्ति ने आईफोन खरीदने पर 4.3 लाख रुपये तक खर्च कर दिए। यह आंकड़ा इंस्टामार्ट पर ग्राहकों के लेन-देन और खर्च के रुझान को दर्शाता है, जिसमें रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजों से लेकर महंगे इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद तक शामिल हैं।

Also Read: भारत-न्यूजीलैंड FTA हुआ फाइनल, जानिए दोनों देशों को क्या मिलेगा फायदा

इन वस्तुओं के मिले सबसे ज्यादा ऑर्डर

देशभर में सबसे ज्यादा दोहराए जाने वाले ऑर्डर में करी पत्ते, दही, अंडे, दूध और केला शामिल रहे। कोच्चि के एक ग्राहक ने साल भर में 368 ऑर्डर करी पत्ते के लिए दिए। इंस्टामार्ट का स्वामित्व रखने वाले स्विगी ने कहा कि इस प्लेटफॉर्म पर अधिकांश कार्ट सुबह सात से 11 बजे और शाम चार से सात बजे भरे जाते हैं।

सोमवार ग्राहकों के लिए गिफ्टिंग का प्रमुख दिन

रिपोर्ट में यह भी उल्लेख है कि सोमवार ग्राहकों के लिए गिफ्टिंग का प्रमुख दिन साबित हुआ। बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने साल भर में सामान पहुंचाने वाले डिलिवरी भागीदारों को सिर्फ टिप के रूप में 68,600 रुपये दे दिए। हालांकि, क्विक सप्लाई कारोबार में लगातार नुकसान के कारण स्विगी का एकीकृत शुद्ध घाटा जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,092 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 626 करोड़ रुपये के नुकसान से ज्यादा है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 22, 2025 | 7:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement