facebookmetapixel
Advertisement
SGB में मिला मल्टीबैगर रिटर्न, 219% से ज्यादा बढ़ी वेल्थ; ₹1 लाख के बने ₹3.19 लाखSuzlon Energy फिर पकड़ेगा रफ्तार! नए रोडमैप पर ब्रोकरेज बुलिश, BUY रेटिंग के साथ दिए अगले टारगेटHome Loan Insurance: 70% खरीदार 45 साल से कम उम्र के, होम लोन इंश्योरेंस को लेकर क्यों बढ़ी दीवानगी?Golden Crossover: गोल्डन क्रॉसओवर के बाद रडार पर आए ये 3 शेयर, विश्लेषकों को 13% तक तेजी की उम्मीदमई में पैसिव इक्विटी फंड्स में निवेश तीन महीने के लो पर, बाजार की हलचल का दिखा असरFIIs ने लगातार 8 तिमाहियों तक इन 11 शेयरों में घटाई हिस्सेदारी, क्या है वजह?अब घर बैठे खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर! Zerodha-Groww ने दी बड़ी खुशखबरीVedanta Demerger: वेदांत डीमर्जर का दूसरा दिन, कुछ शेयरों में हाहाकार तो कुछ में जबरदस्त खरीदारीFarm Loan Waiver: ₹75,000 तक का लोन पूरी तरह माफ, तमिलनाडु के 14.43 लाख किसानों को फायदाअब Credit Card का इस्तेमाल होगा महंगा! ब्याज, फ्यूल और ट्रैवल चार्ज में बड़ा बदलाव; चेक करें डीटेल्स

Infosys कैंपस से करेगी 20,000 भर्तियां

Advertisement

इन्फोसिस का वित्त वर्ष 25 में 15,000-20,000 कर्मचारियों की भर्ती का लक्ष्य, जिसमें फ्रेशर्स और सीधी भर्ती शामिल है।

Last Updated- July 18, 2024 | 11:20 PM IST
Infosys

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी इन्फोसिस ने कर्मचारियों की संख्या में कमी की लगातार छह तिमाहियों के बाद आखिरकार भर्तियों की योजना का ऐलान किया है। कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 25 के लिए उसका लक्ष्य 15,000 से 20,000 लोगों की नियुक्ति का है। इन्फोसिस ने कहा कि इन नियुक्तियों में कैंपस और सीधी भर्ती शामिल है। प्रबंधन ने यह भी कहा कि इस लक्ष्य के साथ उन्होंने उन फ्रेशर्स को भी शामिल किया है, जिन्हें कंपनी में शामिल करने में देर हो गई थी।

कंपनी के नतीजों के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान इन्फोसिस के सीएफओ जयेश संघराजका ने कहा, ‘85.3 प्रतिशत उपयोग के साथ हमारे पास मुश्किल से ही कोई जगह बची हुई है। वृद्धि के हिसाब से हम इस साल 15,000 से 20,000 फ्रेशरों की नियुक्तियां करेंगे। यह ऑन-कैंपस और ऑफ-कैंपस दोनों ही तरह से होगी।’

कर्मचारियों की संख्या में कमी की लगातार छह तिमाहियों के बाद कर्मियों की संख्या में यह इजाफा होगा। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में भी कंपनी ने अपने कर्मचारियों की संख्या में 1,908 कर्मचारियों की कमी देखी है। जून तिमाही के आखिर में कंपनी के कर्मचारियों की कुल संख्या 3,15,332 थी। पिछले साल की तुलना में कर्मचारियों की संख्या 20,962 घटी है।

इन्फोसिस द्वारा नियुक्तियों के लक्ष्य का ऐलान करने के साथ ही वह उन प्रतिस्पर्धियों की कतार में शामिल हो गई है जो पहले ही कैंपस नियुक्ति के लक्ष्य का ऐलान कर चुकी हैं। राजस्व के लिहाज से इन्फोसिस से बड़ी प्रतिस्पर्धी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने 40,000 कर्मचारियों की नियुक्ति के लक्ष्य का ऐलान किया है। पहली तिमाही में टीसीएस ने 11,000 फ्रेशर्स को नियुक्त किया था।

टीसीएस में भी कर्मचारियों की संख्या में गिरावट देखी गई है। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में 5,452 कर्मचारियों की जो भर्ती हुई थी, वह लगातार तीन तिमाहियों के दौरान कर्मचारियों की संख्या में गिरावट के बाद हुई थी। वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के अंत में टीसीएस में कर्मचारियों की संख्या 6,06,998 थी। देश की तीसरी सबसे बड़ी आईटी सेवा कंपनी एचसीएलटेक ने भी कहा कि वह वित्त वर्ष 25 में 10,000 फ्रेशर्स को काम पर रखेगी।

हालांकि कंपनी ने 8,000 से अधिक कर्मचारियों की कमी की सूचना दी है, लेकिन ऐसा मुख्य रूप से स्टेट स्ट्रीट के साथ उसका संयुक्त उद्यम खत्म होने के कारण हुआ था। इन तीनों शीर्ष कंपनियों में नौकरी छोड़ने की दर में गिरावट जारी रही।

वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही के दौरान इन्फोसिस में कर्मचारियों के नौकरी छोड़कर जाने की दर 12.7 प्रतिशत थी जबकि पिछली तिमाहियों में यह दर 12.6 और पिछले साल की तुलना में 173 प्रतिशत रही। टीसीएस में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की दर 12.1 प्रतिशत रही और एचसीएलटेक में 12.8 प्रतिशत दर्ज की गई।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement