facebookmetapixel
Advertisement
200% का बंपर डिविडेंड! मुनाफे में 33% की जबरदस्त उछाल के बाद AI सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफाOil India Q3FY26 results: मुनाफा 10.7% घटकर ₹1,195 करोड़ पर आया, 70% के डिविडेंड का ऐलानतैयार हो जाइए! 1 अप्रैल से लागू होगा नया इनकम टैक्स एक्ट: टैक्सपेयर्स के लिए इससे क्या-क्या बदलेगा?एडलवाइस की निडो होम फाइनेंस में कार्लाइल करेगा ₹2100 करोड़ का बड़ा निवेश, बहुमत हिस्सेदारी पर हुई डीलइक्विटी म्युचुअल फंड्स में निवेश 14% घटा, जनवरी में Gold ETFs में आया ₹24,000 करोड़; SIP इनफ्लो स्थिरAngel One ने लॉन्च किया Silver ETF और Silver FoF, निवेशकों के लिए नया मौकानिवेशकों ने एक महीने में गोल्ड में डाल दिए 24 हजार करोड़ रुपयेरूरल डिमांड के दम पर जनवरी में कारों की बिक्री 7% बढ़ी, ह्यूंदै बनी नंबर- 2 कार मैन्युफैक्चरर: FADAGold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांव

इन्फोसिस नॉर्डिक क्षेत्र में बढ़ा रही अपनी मौजूदगी

Advertisement
Last Updated- June 07, 2023 | 10:51 PM IST
Infosys Q4 Results

बेंगलूरु की आईटी दिग्गज इन्फोसिस (Infosys) नॉर्डिक क्षेत्र में अपनी निरंतर विस्तार योजनाओं के तहत नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में नया प्रॉक्सिमिटी सेंटर (निकटता केंद्र) स्थापित करते हुए इस क्षेत्र में अपनी मौजूदगी में विस्तार कर रही है।

उम्मीद की जा रही है कि यह नया केंद्र इन्फोसिस को क्लाउड, आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई), इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी), 5जी तथा सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग जैसी अगली पीढ़ी की प्रौद्योगिकी के जरिये वैश्विक अवसरों पर काम करने के लिए स्थानीय प्रतिभा को आकर्षित करने और उनका कौशल विकास करने में सक्षम करेगा।

नॉर्डिक क्षेत्र में पांच संप्रभु देश – डेनमार्क, फिनलैंड, आइसलैंड, नॉर्वे और स्वीडन के साथ-साथ इन देशों से जुड़े तीन स्वायत्त क्षेत्र – फैरो आइलैंड्स, ग्रीनलैंड (डेनमार्क) और आलैंड (फिनलैंड) शामिल हैं।

पिछले कुछ वर्षों के दौरान इन्फोसिस ने नॉर्डिक क्षेत्र में नई साझेदारी के साथ निवेश किया है और अपनी मौजूदगी में विस्तार किया है। इस साझेदारी में नॉर्वे में लेफडाल माइन डेटासेंटर, फिनलैंड में फ्लुइडो और डेनमार्क में बेस लाइफ साइंस जैसे रणनीतिक अधिग्रहण भी शामिल हैं। साथ ही स्वीडन के गोथेनबर्ग में नए प्रॉक्सिमिटी केंद्र की शुरुआत भी शामिल है।

इन्फोसिस ने कहा कि ओस्लो का यह नया निकटता केंद्र इन्फोसिस को दुनिया की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक टेलीनॉर और नॉर्वे के सबसे बड़े बैंक डीएनबी एएसए सहित अपने क्षेत्रीय ग्राहकों के साथ और भी अधिक निकटता से साझेदारी और काम करने में सक्षम करेगी। यह इन दोनों को अगली पीढ़ी के समाधानों को मजबूत करने और निर्माण करने में मदद करेगी तथा डिजिटल की दिशा में बढ़ने की उनकी राह में प्रगति करेगी।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement