कंपनियां

भारत के पास अगली पीढ़ी के सबसे नवीन उत्पाद बनाने का अवसर: बोइंग इंडिया अध्यक्ष

भारत में बोइंग की यात्रा का जिक्र करते हुए गुप्ते ने कहा, ‘‘भारत में पिछले पांच वर्षों में यह काफी सफल रहा है....हम 1,500 कर्मचारियों से 7000 तक पहुंच गए हैं।’’

Published by
भाषा   
Last Updated- October 16, 2024 | 6:24 AM IST

बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते ने मंगलवार को कहा कि भारत के पास अपनी इंजीनियरिंग क्षमताओं को बेहतरीन गुणवत्ता के साथ मिलाकर अगली पीढ़ी के नवोन्मेषी उत्पाद बनाने का बढ़िया मौका है।

इंडिया फाउंडेशन फॉर क्वालिटी मैनेजमेंट द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि देश की कंपनियों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के मामले में आगे बढ़ने और अवसरों का लाभ उठाने पर भी ध्यान देना चाहिए।

गुप्ते ने कहा, ‘‘चाहे आप वाहन क्षेत्र की बात करें, चाहे आप औद्योगिक इंजीनियरिंग प्रणाली की बात करें, चाहे आप रक्षा की बात करें, हमारे पास भारत में जोरदार मौके उपलब्ध हैं।’’

Also read: डिजिटल तकनीक के लिए हो वैश्विक रूपरेखा, AI और टेक्नोलॉजी के नैतिक उपयोग के लिए स्पष्ट निर्देश की जरूरत: PM मोदी

उन्होंने कहा कि भारत के पास पिछले 30-50 वर्षों से हमेशा मजबूत इंजीनियरिंग और डिजाइन क्षमताएं रही हैं। भारत में बोइंग की यात्रा का जिक्र करते हुए गुप्ते ने कहा, ‘‘भारत में पिछले पांच वर्षों में यह काफी सफल रहा है….हम 1,500 कर्मचारियों से 7000 तक पहुंच गए हैं।’’

First Published : October 16, 2024 | 6:24 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)