facebookmetapixel
Advertisement
MSCI में फेरबदल: IRCTC इंडेक्स से बाहर, L&T Finance समेत इन स्टॉक्स में बढ़ सकता है विदेशी निवेशQ3 नतीजों के बाद 50% से ज्यादा चढ़ सकता है रेस्टोरेंट कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज बोले – लगाओ दांवसेना के हथियारों पर अब भारत का पूरा नियंत्रण, नई रक्षा नीति से बदलेगा डिफेंस सिस्टमनिफ्टी के उतार-चढ़ाव के बीच NTPC और CPSE ETF में बना मौका, ब्रोकरेज ने बताए टारगेटFractal Analytics IPO GMP: फ्लैट लिस्टिंग की ओर इशारा कर रहे शेयर, निवेश का आज आखिरी मौका; सब्सक्राइब करें ?अब आधार से बनेगा स्टार्टअप इकोसिस्टम! UIDAI शुरू कर सकता है खास फंडबजाज ऑटो, टाटा स्टील और डीमार्ट- तीनों में उछाल की तैयारी? मोतीलाल ओसवाल ने बताए टारगेटStock Market Update: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 100 अंक ऊपर; निफ्टी 26 हजार के करीबStocks To Watch Today: Apollo, Hindustan Zinc, Coal India समेत आज इन शेयरों पर रखें नजरअब पैकेट बंद खाने पर रहेगी चीनी, नमक और वसा के मात्रा की चेतावनी, SC ने FSSAI को लगाई कड़ी फटकार

भारत बना दुनिया का 5वां सबसे बड़ा विमानन बाजार

Advertisement

आईएटीए के अनुसार शीर्ष 10 हवाई मार्गों में मुंबई-दिल्ली मार्ग वर्ष 2024 में सातवें स्थान पर रहा, जहां कुल 59 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की।

Last Updated- August 04, 2025 | 11:24 PM IST
Boeing flight

भारत दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा विमानन बाजार बनकर उभरा है और मुंबई-दिल्ली मार्ग दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में सातवें स्थान पर रहा। विमानन कंपनियों के समूह आईएटीए ने एक रिपोर्ट में यह कहा। इंटरनैशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) ने वर्ल्ड आज एयर ट्रांसपोर्ट स्टैटिस्टिक्स (डब्ल्यूएटीए) 2024 का नवीनतम संस्करण जारी किया। आईएटीए लगभग 350 विमानन कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है।

रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2023 की तुलना में 2024 में 11.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 21.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। यह आंकड़ा जापान से अधिक है, जहां 2024 में 20.5 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की। हालांकि जापान में सालाना वृद्धि दर 18.6 प्रतिशत रही। आईएटीए की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा विमानन बाजार बना हुआ है, जहां 87.6 करोड़ यात्रियों ने 2024 में हवाई यात्रा की। वहीं इस सूची में दूसरे स्थान पर चीन रहा जहां समान अवधि में 74.1 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की और 2023 की तुलना में 18.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आईएटीए द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत जहां पांचवें स्थान पर रहा, वहीं ब्रिटेन (26.1 करोड़ यात्री) तीसरे और स्पेन चौथे स्थान (24.1 करोड़ यात्री) पर रहा।

आईएटीए के अनुसार शीर्ष 10 हवाई मार्गों में मुंबई-दिल्ली मार्ग वर्ष 2024 में सातवें स्थान पर रहा, जहां कुल 59 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। आईएटीए के अनुसार दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई मार्गों की सूची में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का दबदबा रहा। वर्ष 2024 में दक्षिण कोरिया का जेजू-सियोल मार्ग दुनिया का सबसे लोकप्रिय हवाई मार्ग रहा, जहां 1.32 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की।

Advertisement
First Published - August 4, 2025 | 10:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement