facebookmetapixel
Advertisement
विकसित भारत के लिए युवाओं को कौशल और डिजिटल ट्रेनिंग देने पर जोरहोर्मुज में जंग के बीच नाविकों के सामने दो विकल्प, सुरक्षित रहें या ज्यादा कमाएंPM मोदी से मिले 20 स्पेस स्टार्टअप के CEO, निजी अंतरिक्ष क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोरबांग्लादेश के पीएम का भारत दौरा अटका, ब्रिक्स सम्मेलन में शामिल होने पर भी संशयउदारीकरण के 35 साल: ​1991 के बाद टेलीविजन ने कैसे बदला भारतीय मीडियाEPFO का जिला स्तर पर विस्तार प्लान, रोजगार योजना की रियल टाइम निगरानी होगीभारतीय बैंकों की डॉलर बॉन्ड में दौड़ तेज, आरबीआई की सस्ती स्वैप विंडो का उठा रहे फायदासौर परियोजनाओं की अटकी डील सुलझाएगा मंत्रालय, डिस्कॉम से PPA पर बातचीतपरमाणु बिजली के लिए पारदर्शी शुल्क ढांचा चाहता है उद्योग, 8 रुपये प्रति यूनिट की सीमा की मांगछोटी कंपनियों पर म्युचुअल फंड्स का बड़ा दांव, एंकर निवेश के बाद भी लंबी अवधि तक बने रहते हैं

भारत अपार संभावनाओं के साथ प्राथमिकता वाला बाजार: Meta India Head

Advertisement

Meta India प्रमुख ने कहा कि भारत के नए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून ने प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक रूपरेखा तथा स्पष्टता प्रदान की है।

Last Updated- September 05, 2023 | 3:18 PM IST
META layoffs

मेटा इंडिया की प्रमुख संध्या देवनाथन (Meta India chief Sandhya Devanathan) ने कहा कि मेटा भारत को व्यापक आर्थिक वृद्धि, डिजिटल बुनियादी ढांचे और फेसबुक, व्हॉट्सएप तथा इंस्टाग्राम जैसी उसकी ऐप की लोकप्रियता के लिए ‘‘प्राथमिकता वाले बाजार’’ के साथ ही अपार ‘‘संभावनाओं’’ के रूप में देखता है।

जनवरी में कार्यभार संभालने वाली देवनाथन ने ‘पीटीआई-भाषा’ के साथ साक्षात्कार में कहा कि भारत के नए डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण कानून ने प्रौद्योगिकी कंपनियों को एक रूपरेखा तथा स्पष्टता प्रदान की है और यह ‘‘नवोन्मेषण के साथ उपयोगकर्ता की सुरक्षा को संतुलित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।’’

यह भी पढ़ें: सरकार और Meta मिलकर 5 लाख उद्यमियों को ​सिखाएंगे डिजिटल स्किल

उन्होंने जोर देकर कहा कि मेटा, ‘‘नियमों का स्वागत करती है’’ और इनके विस्तृत ब्योरे का इंतजार है। देवनाथन भारत में मेटा की उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने मंच पर गलत सूचनाओं पर नकेल कसने के लिए कंपनी के दृढ़ संकल्प को दोहराया और कहा कि नफरत से भरी सामग्री पर सक्रिय रूप से अंकुश लगाने के लिए एआई (कृत्रिम मेधा) का इस्तेमाल किया जा रहा है। देवनाथन ने कहा कि मेटा अपने चुनावी निष्पक्षता प्रयासों को जारी रखेगी, क्योंकि भारत में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं।

वैश्विक स्तर पर भारत मेटा के सबसे अधिक उपयोगकर्ता वाले देशों में से है। आखिरी बार हुई गिनती में फेसबुक के 40 करोड़ उपयोगकर्ता यहां थे और लगातार वह बढ़ रहे हैं। देवनाथन ने युवाओं के बीच फेसबुक की कम होती लोकप्रियता पर कहा कि वह इससे सहमत नहीं हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत कंपनी के लिए एक बड़ा प्राथमिकता वाला बाजार है। इसलिए, भारत हमारे सबसे अधिक उपयोगकर्ता आधार में से एक है, चाहे वह फेसबुक, इंस्टाग्राम या व्हॉट्सएप पर हो। साथ ही हम विश्वस्तर पर पेश अपने उत्पादों की भारत में ही जांच करते हैं। यहीं हम अपने बहुत सारे नवोन्मेषी उत्पाद विकसित करते हैं और यह आगे भी जारी रहेगा।’’

यह भी पढ़ें: भारत का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पब्लिक इंटरेस्ट पर केंद्रित, दूसरों के लिए शानदार मॉडल: Meta

Advertisement
First Published - September 5, 2023 | 3:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement