facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजीइंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक विज्ञापनों से मचा हड़कंप, भारत सरकार ने मेटा को भेजा सख्त नोटिसबड़ा झटका: खरीदार न मिलने से 9 क्रिटिकल मिनरल ब्लॉक्स की नीलामी रद्द, निवेशकों ने नहीं दिखाई रुचिपश्चिम एशिया में सीजफायर के बाद सरकार का बड़ा फैसला: नेचुरल गैस सप्लाई पर पाबंदियां हटीं, वापस लिया इमरजेंसी ऑर्डर

ग्राहकों के बीच बढ़ रही है पैठ

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:25 PM IST

आईटी और बीपीओ सेवा प्रदाता कंपनी एम्फेसिस के प्रबंधन में बीते वर्षों में कई बदलाव देखे गए। बिजनेस स्टैंडर्ड के बिभु रंजन मिश्र ने कंपनी के नवनियुक्त सीईओ गणेश अय्यर और अंतरिम सीएफओ सुशांतो बनर्जी से बात की।
ईडीएस और एचपी के मिलने से एम्फेसिस के कितने कर्मचारी प्रभावित होंगे?
गणेश अय्यर : दूसरी कंपनी के बारे में मैं कुछ नहीं कहूंगा। एचपी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है; न केवल ग्राहक के लिहाज से बल्कि पार्टनर के लिहाज से भी। इस कंपनी के साथ हमारा 45 फीसदी का कारोबार है।
जनवरी की तिमाही में नए ग्राहकों का कंपनी के साथ जुड़ाव संतोषजनक नहीं रहा है?
गणेश अय्यर : बीती तिमाही में कंपनी के साथ नौ नए ग्राहक जुड़े, जो लगभग पिछली तिमाही जितनी है। ग्राहकों की वृद्धि दर में बगैर किसी वृद्धि के कंपनी का राजस्व यदि इतना बढ़ा तो इसका मतलब है कि हम मौजूदा ग्राहकों के साथ अपने रिश्ते लगातार मजबूत कर रहे हैं।
क्या इसका मतलब यह कि कोई भी मौजूदा ग्राहक कंपनी नहीं छोड़ रहा है?
गणेश अय्यर : यदि कुछ ग्राहक कंपनी की सेवाएं लेना बंद करते भी हैं तो इसकी भरपाई हो गई। एम्फेसिस एक मजबूत कंपनी है और इसके दीर्घकालीन पार्टनर हैं। हां यदि कोई कंपनी मौजूदा मंदी से जूझ रही हो तो उसे हक है कि वह अपने खर्चों में कटौती करे। इसका यह मतलब भी हुआ कि हमारे पास ग्राहकों के मदद के अनेक तरीके हैं। मंदी के बावजूद हम अपने ग्राहकों को कंपनी के साथ जोड़े रखने में सफल रहे।
मंदी से बुरी तरह प्रभावित वे कौन-कौन से क्षेत्र हैं जहां से मांग कम हुई है?
गणेश अय्यर : बीपीओ, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंप्यूटर एप्लीकेशन-इन तीन क्षेत्रों में हमारा दबदबा है। और इन सब ने तरक्की की है। इनमें से कुछ ने दूसरे की तुलना में तेज तरक्की की है।
सुशांतो बनर्जी : हेल्थकेयर और दूरसंचार क्षेत्र पर असर पड़ा है। निर्माण क्षेत्र की बात करें तो यहां कुछ उतार-चढ़ाव हुआ है। वैसे ऑटोमोटिव सेक्टर पर सबसे ज्यादा असर दिख रहा है।
पर आपका बीपीओ कारोबार लगातार सिकुड़ता जा रहा है?
सुशांतो बनर्जी : ऐसा दो वजहों से हो रहा है। यूरोपीय ग्राहकों से होने वाली हमारी आमदनी रुपये के मजबूत होने से थोड़ी घटी है। दूसरा कारण यह कि इस क्षेत्र के कई ग्राहकों ने अपना कारोबार घटाया है।

Advertisement
First Published - March 9, 2009 | 5:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement