कच्चे माल की कीमतों में नरमी आने के बावजूद कोरियाई कार निर्माता कंपनी हुंडई मोटर ने जनवरी महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों में 2 फीसदी का इजाफा करने की घोषणा की है।
गौरतलब है कि तकरीबन तीन सप्ताह पूर्व कंपनी को लाभ होने का हवाला देते हुए गाड़ियों की कीमतों में कटौती की गई थी। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा सेनवैट की घोषणा के बाद कम हुई ब्याज दरों के बाद हुंडई मोटर को लाभ हुआ था।
हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, एच एस ल्हीम ने बताया, " हमारे द्वारा इस कोशिश पर अधिक ध्यान दिया गया है कि विविध वर्गों में किसप्रकार की बढ़ोतरी हुई है लेकिन इसमें अब अधिक इजाफा नहीं किया जा सकता है। साथ ही हम इस स्थिति में भी नहीं है कि कीमतों में बढ़ोतरी को टाला जा सके और इस निर्णय को हम अपने उपभोक्ताओं पर छोड़ रहे है।"
कंपनी द्वारा भारत में सात प्रकार की विविध कार मॉडलों की बिक्री की जाती है और जिनकी कीमतें 2.67 लाख रुपये से लेकर 16.97 लाख रुपये तक है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी महीने से अपनी गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर चुकी कंपनियों में जापानी कार निर्माता टोयोटा और होंडा का भी नाम शामिल है।