facebookmetapixel
Advertisement
दुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दरबढ़ती मांग के बीच उत्पादन बढ़ाएगी टाटा मोटर्स, Sierra EV लॉन्च के बाद सप्लाई पर फोकसHUL AGM: पश्चिम एशिया युद्ध से बढ़ी कच्चे माल की लागत, पहली तिमाही में कारोबार पर पड़ा असरशांति समझौते से कम हुआ जोखिम, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों व AI शेयरों के हाई वैल्यूएशन पर रहेगी नजर: RBIAdani Vizhinjam Port Deal: MSC की सहयोगी कंपनी खरीदेगी 49% हिस्सेदारी, करेगी 1.4 अरब डॉलर का निवेशघरेलू ऋण बाजार में बहार, शेयरों से मुंह मोड़ भारतीय सरकारी बॉन्ड में विदेशी निवेशकों ने लगाए ₹55,518 करोड़मौसम विभाग की चेतावनी: जुलाई में सामान्य से कम बरसेंगे बादल, देश के कई हिस्सों में बढ़ सकता है जल संकट!वाराणसी में ₹50,000 करोड़ का निवेश, एरोसिटी और तीन नई टाउनशिप से रियल एस्टेट में आएगी बड़ी छलांग!मंदिर अर्थव्यवस्था का चमत्कार: अकेले वाराणसी में पर्यटकों से हर साल पैदा हो रही ₹1.25 लाख करोड़ की इकोनॉमी!

एचयूएल ने अलग कर दिए लक्मे, आयुष ब्रांड

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 6:04 PM IST

एफएमसीजी क्षेत्र की नामी कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने अपने मशहूर ब्रांड लक्मे और लीवर आयुष के लाइसेंस अपनी सहायक कंपनी लक्मे लीवर प्राइवेट लिमिटेड को दे दिए हैं।


लक्मे लीवर कंपनी की सौंदर्य और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी है। कंपनी के निदेशक मंडल ने भी इस हस्तांतरण को मंजूरी दे दी है।

एचयूएल के कार्यकारी निदेशक अशोक गुप्ता और वाइस चेयरमैन डी सुंदरम लक्मे लीवर के निदेशक होंगे। उनके अलावा अनिल चोपड़ा भी निदेशक होंगे, जो पिछले वर्ष एचयूएल से सेवानिवृत्त हुए थे।

इसके बाद एचयूएल लक्मे सैलून और आयुष चिकित्सा केंद्र नहीं चलाएगी। लक्मे लीवर के इस कारोबार में 140 लक्मे सैलून और 40 आयुष चिकित्सा केंद्र शामिल होंगे। इनमें से आठ सैलून कंपनी के होंगे और बाकी सभी सैलून और आयुष चिकित्सा केंद्र फ्रैंचाइजी मॉडल की सहायता से चलाए जाएंगे।

कंपनी ने अपने बयान में कहा, ‘सेवा कारोबार को सहायक कंपनी की शक्ल देने से बेहतर काम का मौका मिलेगा। नई कंपनी तमाम अनूठे बिजनेस मॉडल भी ढूंढेगी।’

Advertisement
First Published - January 6, 2009 | 10:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement