facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Outlook: क्या अगले हफ्ते महंगा होगा सोना-चांदी? फेड के फैसले समेत इन संकेतों पर रहेगी नजरबिना प्रॉपर्टी खरीदे करें रियल एस्टेट में निवेश! Edelweiss MF ला रहा भारत का पहला REIT Index Fund, ₹100 से होगी शुरुआत‘आम जनता को न दौड़ाएं टैक्स अधिकारी’, बोलीं सीतारमण: अधिकारियों का सुस्त रवैया चिंताजनकNippon India MF ने रचा इतिहास, 4 करोड़ फोलियो पार करने वाली देश की पहली AMC बनीIndia-US Trade Talks: अमेरिका के अतिरिक्त टैरिफ पर भारत को बड़ी राहत, जेनेरिक दवाओं और स्मार्टफोन को छूटUpcoming IPO This Week: निवेशक पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते खुल रहे हैं तीन मेनबोर्ड वाले IPOStock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? इन ग्लोबल और घरेलू कारकों पर रहेगी नजरबिकवाली के दबाव में फिसला बाजार: टॉप-10 कंपनियों के डूबे ₹2.74 लाख करोड़, HDFC Bank को सबसे बड़ा झटकाPM मोदी ने ‘मन की बात’ में कारगिल के वीरों को किया नमन, विक्रम-1 रॉकेट, ‘हर घर तिरंगा’ और युवाओं पर भी रखी बातवैश्विक अनिश्चितता के बावजूद रफ्तार पकड़ेगा देश का टू-व्हीलर निर्यात, हीरो-बजाज और TVS ने साफ की स्थिति

गैर जीवन बीमा प्रीमियम में अगस्त में भारी उछाल

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 2:22 AM IST

गैर जीवन बीमा कंपनियों के प्रीमियम में अगस्त महीने में 10.38 फीसदी की उछाल आई है। गैर जीवन बीमा कंपनियों में सामान्य बीमा कंपनी, स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमा और विशेषीकृत पीएसयू बीमाकर्ता शामिल हैं।
इन्होंने 17,623.25 करोड़ रुपये का प्रीमियम हासिल किया है जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इन्हें 15,964.74 करोड़ रुपये का प्रीमियम प्राप्त हुआ था। सामान्य बीमाकर्ताओं का प्रीमियम अगस्त 2020 में 5.57 फीसदी बढ़कर 13,139.63  करोड़ों रुपये हो गया जो एक वर्ष के पहले की समान अवधि में 12,445.83 करोड़ रुपये रहा था। एक ओर जहां अगस्त में सरकारी सामान्य बीमाकर्ताओं का प्रीमियम पिछले वर्ष की समान अवधि के 4,714.42 करोड़ रुपये के मुकाबले 0.5 फीसदी घटकर 4,690.92 करोड रुपये रह गई, वहीं निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं के प्रीमियम में उसी महीने करीब 10 फीसदी की उछाल आई। निजी क्षेत्र के बीमाकर्ताओं का प्रीमियम 8,448.83 करोड़ रुपये रहा।
सबसे अधिक प्रीमियम प्राप्त करने वालों में स्टैंडअलोन स्वास्थ्य बीमाकर्ता रहे। इस अवधि में इनका प्रीमियम 36.42 फीसदी उछलकर 1,462.92 करोड रुपये पर पहुंच गया जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,072.32 करोड रुपये रहा था। स्वास्थ्य बीमा के प्रीमियम में यह उछाल मौजूदा महामारी के कारण स्वास्थ्य बीमा की बढ़ती मांग के कारण से है।

Advertisement
First Published - September 9, 2020 | 11:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement