facebookmetapixel
Advertisement
राजीव कुमार तीन साल के लिए संभालेंगे HDFC बैंक की कमान, बनाए गए नए पार्ट-टाइम चेयरमैनMTF में रिकॉर्ड उछाल! क्या बाजार में बढ़ रहा है बड़ा जोखिम?Yes Bank का ₹16,000 करोड़ जुटाने का प्लान, बोर्ड ने इक्विटी और डेट इश्यू को दी मंजूरीभारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, GDP के मुकाबले बढ़ा बोझसरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?

होंडा सिएल ने टाली विस्तार योजना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

ऑटो क्षेत्र की दिग्गज जापानी कंपनी होंडा मोटर की भारतीय इकाई होंडा सिएल कार्स इंडिया (एचएससीआई) ने राजस्थान में कंपनी अपने संयंत्रों में असेंबलिंग का काम बंद और विस्तार टालने की योजना बना रही है।


घरेलू बाजार में कारों की घटती मांग के कारण कंपनी ने यह फैसला किया है। होंडा चालू वित्त वर्ष के अंत तक राजस्थान के इस संयंत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है। कंपनी क ा मुख्य संयंत्र ग्रेटर नोएडा में है।

हाल में ही निसान-रेनो ने भी चेन्नई में लगने वाले दूसरे संयंत्र की परियोजना टाल दी है। दरअसल मंदी के कारण अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजार में कारों की घटती मांग के कारण कंपनियां उत्पादन घटा रही हैं और विस्तार परियोजनाएं टाल रही हैं।

होंडा की राजस्थान इकाई की सालाना उत्पादन क्षमता 60,000 है औैर इसी इकाई में 1,000 करोड़ रु पये का निवेश करने की योजना बना रही है।

कंपनी ने बताया, ‘अंतरराष्ट्रीय मंदी के कारण कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में इस संयंत्र की क्षमता का विस्तार करने की योजना टाल दी है। बाजार में मांग कम होने के कारण कंपनी ने ऐसा फैसला किया है। लेकिन कंपनी बाजार के हालात पर नजर रखे हुए है, हालात सुधरते ही हम फिर से उत्पादन बढ़ा देंगे।’

इस संयंत्र की क्षमता विस्तार योजना टालने की घोषणा होंडा मोटर के अध्यक्ष और मुख्य कार्याधिकारी ताकेओ फु कुई ने जापान में की। कंपनी ने ग्रेटर नोएडा स्थित संयंत्र में भी उत्पादन घटाने का फैसला किया है।

कंपनी ने बताया, ‘हम बाजार की स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और इसी के अनुसार हम महीने दर महीने उत्पादन घटा या बढ़ा रहे हैं। ‘ घरेलू बाजार में कारों की मांग में गिरावट आने के बाद भी होंडा भारत में अगले साल प्रीमियम श्रेणी की कार जैज उतारने की अपनी योजना पर कायम है।

होंडा एकॉर्ड क ा नया संस्करण बाजार में उतारने के बाद नवंबर में कंपनी की बिक्री में 15 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। निसान और रेनो ने ऑटोमेटिव बाजार की बिक्री में गिरावट के कारण भारत में विस्तार की योजनाएं  टालने की घोषणा की थी। उपक्रम पहले भारत में 2 नए संयंत्र लगाने की योजना बना रहा था।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement