facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

हकीम साहब ही हुए बीमार

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:26 PM IST

सलाहकार फर्म मैकिंजी का एक दल 6 सितंबर 2001 को राजग सरकार के पास गया।
कंपनी के तत्कालीन वैश्विक मुख्य कार्य अधिकारी रजत गुप्ता की अगुआई वाले दल ने सरकार को बताया कि देश की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर बढ़ाकर 10 फीसदी कैसे की जाए।
तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने गहरी सांस भरकर कहा, ‘वह तो ठीक है गुप्ता जी, लेकिन यह सब होगा कैसे?’ उस वक्त कई लोगों को वाजपेयी की बात अजीब लगी थी। लेकिन वाजपेयी सही थे। मैकिंजी और दूसरी प्रबंधन सलाहकार कंपनियां जो सबको दवा बांटती फिरती थीं, आज खुद बीमार पड़ गई हैं।
भारत में अपने गिरते कारोबार को बचाने के लिए खुद उन्हें किसी की सलाह की सख्त जरूरत है। बिजनेस स्टैंडर्ड ने कंपनी रजिस्ट्रार के पास से जो आंकड़े इकट्ठा किए, उनके मुताबिक मैकिंजी 2004-05 से लगातार घाटे में रही है। उसने इस दरम्यान केवल 2006-07 में कुछ मुनाफा कमाया।
पिछले वित्त वर्ष में उसे 2.26 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, जबकि उससे पिछले सालों में घाटा और भी ज्यादा था। इस बारे में पूछने पर मैकिंजी के प्रवक्ता ने कहा, ‘हमारी वैश्विक नीति यही है कि हम अपने कामकाज पर बातचीत नहीं करते।’
 दो दशक से भारत में काम करने वाली एक्सेंचर को ही लीजिए। 31 मार्च 2007 को समाप्त वित्त वर्ष में उसे कर अदायगी से पहले 18.6 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। उससे पिछले वित्त वर्ष में घाटा 48.8 करोड़ रुपये था। इसी तरह बेन ऐंड कंपनी को पिछले वित्त वर्ष में 15.9 करोड़ रुपये का घाटा सहना पड़ा।
हालांकि डेलॉयट और बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप की हालत कुछ बेहतर है। पिछले वित्त वर्ष में डेलॉयट को 15 लाख रुपये और उससे पिछले वित्त वर्ष में बोस्टन को 5 लाख रुपये का मुनाफा हुआ था। लेकिन कुछ साल पहले दोनों घाटे में ही थीं। जानकार मानते हैं कि ज्यादा कर्मचारी रखने और ज्यादा वेतन देने की वजह से कंपनियों की ये हालत हुई है।
दिग्गज सलाहकार कंपनियां घाटे में
मैकिंजी को वित्त वर्ष 08 में 2.26 करोड़ रु. का घाटा
एक्सेंचर को 2006-07 में 18.6 करोड़ रुपये का
ज्यादा कर्मचारी और ज्यादा वेतन हैं वजह

Advertisement
First Published - March 10, 2009 | 2:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement