facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

जीएसपीसी पवन ऊर्जा क्षेत्र में

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:02 AM IST

सरकारी तेल एवं गैस क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गुजरात राज्य पैट्रोलियम निगम (जीएसपीसी) ने अक्षय ऊर्जा के स्रोत पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर पवन ऊर्जा के क्षेत्र में उतरने का विचार बनाया है।


कंपनी की योजना 200 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना लगाने की है, जिसमें लगभग 1000 से 1200 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इस परियोजना के लिए कंपनी ने पवन ऊर्जा उत्पादकों से बोलियां आमंत्रित की है।

इस साल सितंबर में भारत की एक और तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी ने भी गुजरात में 50 मेगावाट पवन ऊर्जा परियोजना की आधिकारिक तौर पर शुरुआत कर पवन ऊर्जा क्षेत्र में अपने कदम रख दिए हैं। इस परियोजना की लागत लगभग 300 करोड़ रुपये है।

जीएसपीसी के प्रवक्ता ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी पवन ऊर्जा क्षेत्र में कदम रखने के लिए संभावनाएं तलाश रही है और कंपनी को मिलने वाली बोलियों के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

कंपनी सूत्रों का कहना है कि इस दौरान कंपनी ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी कदम रखने की संभावनाओं की तलाश की है, लेकिन अभी तक इस बोर में कोई फैसला नहीं लिया गया है।

उनका कहना है कि कंपनी आवश्यक घोषणाएं अगले साल जनवरी में होने वाले वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन के दौरान कर सकती है।

Advertisement
First Published - December 18, 2008 | 11:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement