facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

दिसंबर तक लॉन्च होगी जीएम की छोटी कार

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:30 AM IST

वाहन निर्माता जनरल मोटर्स इंडिया इस साल दिसंबर तक मिनी कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी अगले 4-5 महीनों में सेडान क्रूज भी लॉन्च कर सकती है।
कंपनी का कहना है कि वह अपनी बिक्री बढ़ाने के मकसद से देशभर में डीलरशिप नेटवर्क का विस्तार करेगी और साल के अंत तक कंपनी के डीलरों की संख्या बढ़ाकर 250 करने की योजना है।
जनरल मोटर्स इंडिया के उपाध्यक्ष पी. बालेंद्र ने बिानेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी की अमेरिका में खराब वित्तीय स्थिति के बावजूद भारत में किसी परियोजना पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि कंपनी मिनी कार को दिसंबर तक लॉन्च करेगी, जबकि सेडान क्रूज अगले चार-पांच महीनों में सड़कों पर दौड़ती नजर आएगी।
उन्होंने बताया कि जनरल मोटर्स की ओर से निशुल्क सर्विस और सेल्स कैंप हर तिमाही देश के प्रमुख शहरों में आयोजित किया जाएगा। पहला शिविर 2 मई और 3 मई को पुणे में लगाई जाएगी। बालेंद्र ने बताया कि पुणे कंपनी का हब बना रहेगा। तालेगांव में कंपनी के इंजन संयंत्र के निर्माण का काम चल रहा है, जो 2010 के अंत तक पूरा हो जाएगा।

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 11:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement