facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

फंड की जुगत में जीएमआर इन्फ्रा.

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:35 AM IST

हवाई अड्डों, राजमार्गों, ऊर्जा उत्पादन और शहरों में आधारभूत ढांचों के विकास के लिए काम करने वाली जीएमआर इन्फ्रास्टक्चर इक्विटी शेयर या परिवर्तनीय ऋणपत्र (डिबेंचर) या विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉण्ड के जरिए धन उगाहने की योजना बना रही है।
कंपनी इस संबंध में जरूरी प्रस्ताव पारित होने की उम्मीद कर रही है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि उगाहे जाने वाले धन का ब्यौरा देने से मना कर दिया। उसके मुताबिक, ”हमारे सभी मौजूदा परियोजनाओं के लिए धन का इंतजाम हो चुका है।
लेकिन भविष्य की योजनाओं के लिए धन का इंतजाम करने की खातिर आगामी 9 मई को शेयरधारकों की मंजूरी ली जाएगी।” जीएमआर इन्फ्रास्टक्चर का कर्ज करीब 10,000 करोड़ रुपये हो चुका है। यह कंपनी न केवल नई दिल्ली हवाई अड्डे का आधुनिकीकरण कर रही है बल्कि हैदराबाद में नए हवाई अड्डे का निर्माण भी कर रही है।
प्रवर्तकों की कंपनी में करीब 75 फीसदी हिस्सेदारी है और 117 रुपये प्रति शोयर के हिसाब से प्रवर्तकों का हिस्सा लगभग 15,000 करोड़ रुपये का आंका जा रहा है। फिलहाल कंपनी का बाजार पूंजीकरण 21,000 रुपये है।
शेयरों की कम कीमत का फायदा उठाने के लिहाज से कंपनी के प्रवर्तकों ने पिछले 6 महीनों के दौरान अपनी हिस्सेदारी 70 से बढ़ाकर 75 फीसदी कर लिया। प्रवर्तक कंपनी जीएमआर होल्डिंग्स ने अपनी करीब 19 फीसदी हिस्सेदारी भी गिरवी रखी है। जीएमआर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने पिछले वित्त वर्ष के दौरान 1 अरब डॉलर क्यूआईपी इश्यू के जरिए उगाहे थे।

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement