facebookmetapixel
Advertisement
Manappuram Finance में बैन कैपिटल की बड़ी एंट्री, RBI से मिली हरी झंडीसट्टेबाजी पर शिकंजा! RBI ने बदले कर्ज के नियम, बाजार में हलचलCredit Card Tips: क्या सच में फ्री होती है No Cost EMI? शर्तें पढ़े बिना न करें खरीदारीअब विदेशों में छाएगी यूपी की व्हिस्की, योगी सरकार की नई एक्सपोर्ट नीति से खुलेंगे दरवाजेदिसंबर संकट के बाद इंडिगो की बड़ी उड़ान, 1000 से ज्यादा पायलटों की भर्ती का ऐलानरेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?

Glenmark ने कैंसर की दवा के लिए Jiangsu Alphamab, 3डी मेडिसिन्स के साथ किया लाइसेंस समझौता

Advertisement

ग्लेनमार्क इन क्षेत्रों में एनवाफोलिमैब के आगे विकास, पंजीकरण और व्यावसायीकरण के लिए जिम्मेदार होगी।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:58 AM IST
Glenmark inks licensing pact with Jiangsu Alphamab
Representative Image

ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड की शाखा ग्लेनमार्क स्पेशलिटी एस ए (जीएसएसए) ने कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाले केएन035 (एन्वाफोलिमैब) के लिए जियांग्सू अल्फामैब बायोफार्मास्युटिकल्स कंपनी और 3डी मेडिसिन्स (बीजिंग) कंपनी लिमिटेड के साथ एक लाइसेंस समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि समझौते के तहत ग्लेनमार्क को भारत, एशिया प्रशांत, पश्चिम एशिया, अफ्रीका, रूस, स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल (सीआईएस) और लैटिन अमेरिका में केएन035 (एनवाफोलिमैब) के लिए लाइसेंस मिलेगा।

ग्लेनमार्क इन क्षेत्रों में एनवाफोलिमैब के आगे विकास, पंजीकरण और व्यावसायीकरण के लिए जिम्मेदार होगी। वहीं जियांग्सू अल्फामाब केएन035 के उत्पादन के लिए जिम्मेदार होगा और उत्पाद का विशेष आपूर्तिकर्ता होगी।

यह भी पढ़ें: AI में 40% निवेश करेगी Coforge

ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक ग्लेन सल्दान्हा ने कहा कि कंपनी के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है….इस उत्पाद को उभरते बाजारों में कैंसर रोगियों तक ले जाने और संभावित जीवन रक्षक उपचारों तक उनकी पहुंच में सुधार लाने की दिशा में सार्थक योगदान देने का मौका पाकर खुश हैं।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 11:57 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement