facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अंकारा बैठक के अस्पष्ट नतीजे, ट्रंप के रुख ने खड़े किए नए सवालटाटा संस की लिस्टिंग पर इतना शोर क्यों? जानिए RBI के नए संशोधन का असली मतलबभारत-यूरोप साझेदारी: व्यापार से आगे बढ़कर नए सहयोग का वक्तअमेरिका और ईरान में तनाव से बढ़ी चिंता, भारत के पास 60 दिन का तेल भंडार; फिर भी महंगाई का खतराSIP करने वालों के लिए बड़ा अपडेट! PGIM India MF ने 3 विदेशी फंड्स में नए एसआईपी पर लगाई रोकNFO Alert: टॉप-20 सीमेंट कंपनियों में निवेश का मौका, Groww MF लाया नया ETF; ₹500 से निवेश शुरूव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार का कड़ा रुख, आज देना होगा जवाबबाल शोषण कंटेट मामले में मेटा के जवाब के बाद सरकार लेगी एक्शन: आईटी सचिवमहाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी, विंटर सेशन में आ सकता है बिलITR भरने के बाद कितने दिन में खाते में आता है रिफंड? जानें देरी की वजहें और क्या कहते हैं एक्सपर्ट

जनरल एटॉमिक्स ने भारतीय कंपनी ‘114AI’ के साथ की साझेदारी

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 2:40 PM IST

जनरल एटॉमिक्स एयरोनॉटिकल सिस्टम्स (जीए-एएसआई) ने भारत की कृत्रिम मेधा (AI) क्षेत्र की कंपनी ‘114एआई’ के साथ साझेदारी की घोषणा की है। ‘114एआई’, नवंबर 2021 में अमेरिका-ब्रिटेन संयुक्त अंतरिक्ष अनुबंध जीतने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी के रूप में चर्चित रही थी।
 यह घोषणा बुधवार को अमेरिकी सेना को रक्षा उत्पादों की आपूर्ति करने वाली जनरल एटॉमिक्स की सहयोगी जीए-एएसआई ने की। इसके एक दिन पहले उसने भारतीय स्टार्टअप ‘3र्डिटेक’ के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की थी। 

जनरल एटॉमिक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विवेक लाल ने कहा, ‘114एआई के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है।’ 
 कृत्रिम मेधा अमेरिका और भारत के बीच सहयोग का एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है। अमेरिकी कंपनी ने एक बयान में कहा कि 114एआई टीम ने जिन क्षमताओं का प्रदर्शन किया है उन्हें वह सैन्य परिचालकों के लिए बेहद मूल्यवान मानती है। लाल ने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि इस साझेदारी से कई ऐसे उत्पाद सामने आएंगे जो विश्व में अग्रणी होंगे। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ रणनीति के लिए हमारी प्रतिबद्ध है। आगे जाकर हम भारतीय कंपनियों के साथ सहयोग और बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - September 29, 2022 | 2:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement