facebookmetapixel
Advertisement
8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर: मई में देश का औद्योगिक उत्पादन 5.1% बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग में जबरदस्त तेजीDelhi EV Policy 2.0 1 जुलाई से होगी लागू, EV खरीदने पर ₹50,000 तक मिलेगी सब्सिडी; जानें पूरा प्लानPhysical Gold Vs Digital Gold: कहां निवेश करना ज्यादा फायदेमंद? समझ लें नफा-नुकसानPFC-REC मर्जर को मंजूरी! शेयरधारकों के लिए क्या है इसके मायने; स्टॉक 2.3% तक टूटेBajaj Auto Share Buyback: 1 जुलाई से शुरू होगा ₹5,632 करोड़ का बायबैक, निवेशकों की खुलेगी किस्मत

जीएईएल अभी नहीं आएगी रियल्टी में

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

केंद्र सरकार की प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से भले ही रियल एस्टेट क्षेत्र को कुछ राहत मिल सकती हो, लेकिन मौजूदा वित्तीय संकट ने नए खिलाड़ियों को रियल्टी क्षेत्र में प्रवेश से रोकने को मजबूर कर दिया है।


अहमदाबाद की गुजरात अंबुजा एक्सपोट्र्स लिमिटेड (जीएईएल) ने रियल एस्टेट क्षेत्र में छाई मंदी को भांप कर इस क्षेत्र में दस्तक देने की अपनी योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है। इस कंपनी ने रियल्टी, होटल कारोबार, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किस्मत आजमाने की योजना बनाई थी।

जीएईएल ने अपनी विविधीकरण परियोजनाओं के लिए 650 करोड़ रुपये की पूंजी भी निर्धारित कर ली थी। सूत्रों ने बताया, ‘लेकिन अब कंपनी ने संपत्ति बाजार में गिरावट के कारण रियल्टी क्षेत्र में प्रवेश करने की अपनी योजना को टाल दिया है।

फिलहाल रियल्टी बाजार की तस्वीर अच्छी नहीं दिख रही है, इसी वजह से  कंपनी अभी इस क्षेत्र में प्रवेश करने के पक्ष में नहीं है।’ अधिकारी ने रियल एस्टेट परियोजनाओं के बारे में कहा कि रियल्टी क्षेत्र में प्रवेश करने की योजनाएं बाजार के हालात पर निर्भर करेंगी।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement