facebookmetapixel
Advertisement
ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरेंTAFE की बड़ी रणनीति: यूरोप में इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च करेगी कंपनी, भारत में सस्ते मॉडल पर कामMeta को IT मंत्रालय का नोटिस, इंस्टाग्राम से बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री हटाने का दिया निर्देश स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने भारत में 20 शाखाओं पर जड़ा ताला, अब वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकसNSE क्वांटो क्रॉस-करेंसी डेरिवेटिव लाने की कर रहा तैयारी, निवेशकों को क्या होगा फायदा?Editorial: कच्चा तेल सस्ता, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम तुरंत क्यों नहीं घटेंगे?भारत में क्विक कॉमर्स का बढ़ता असर, किराना स्टोर कैसे करेंगे मुकाबला?कांग्रेस से कैसे छूटा राष्ट्रवाद का मुद्दा? 2014 के बाद की रणनीति पर पुनर्विचारUP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

मुफ्त में नैनो की बुकिंग, भूल जाओ!

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 8:14 PM IST

बहुप्रतीक्षित लखटकिया कार नैनो की आवेदन प्रक्रिया निशुल्क नहीं होगी। टाटा मोटर्स के मुताबिक, नैनो कार खरीदने के लिए आवेदन फॉर्म की कीमत 300 रुपये रखी जा रही है।
जानकारों के मुताबिक, यह पहली बार है जब कोई कंपनी इस तरह के आवेदन पत्र के लिए भी पैसे वसूलेगी। यह बात और है कि आवेदन खारिज होने पर आवेदक को उसके पैसे वापस मिल जाएंगे।
नैनो कार की बुकिंग मार्च के अंतिम हफ्ते से शुरू होनी है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी बुकिंग फॉर्म के संग्रह में भारतीय स्टेट बैंक की अग्रणी भूमिका होगी। एक सार्वजनिक बैंक से जुड़े सूत्र ने बताया, ”सभी आवेदन पत्रों और शुल्क को भारतीय स्टेट बैंक को भेज दिया जाएगा। यहीं इन फॉर्मों की जांच होगी। जांच के बाद 90 दिनों के भीतर विभिन्न बैंकों के जरिए लोगों को लोन उपलब्ध करा दिए जाएगा।”
सूत्र के मुताबिक, ”टाटा मोटर्स का अनुमान है कि नैनो के लिए काफी आवेदन आएंगे। लिहाजा वह उसकी बुकिंग और बिक्री की बेहतर व्यवस्था कर रही है।” हालांकि एसबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि वह नैनो खरीदने के लिए फाइनेंसिंग व्यवस्था के बारे में कुछ भी कहने की हालत में नहीं हैं।
एक अन्य जानकार ने बताया कि नैनो के कर्ज पर ब्याज की दर किसी भी मौजूदा ऑटो लोन से कम हो सकती है। वैसे अब तक एसबीआई और पंजाब नैशनल बैंक नैनो का कर्ज देने के लिए टाटा मोटर्स से करार कर चुकी है। टाटा मोटर्स जल्द बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा से भी इस तरह का करार करेगी। सूत्र के मुताबिक, ग्राहकों को लंबे समय तक के लिए कर्ज उपलब्ध कराने की कोशिशें की जा रही हैं।

Advertisement
First Published - March 15, 2009 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement