facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

एफएमसीजी को मिलेगी अच्छी बिक्री की खुराक

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 10:49 AM IST

एफएमसीजी कंपनियों ने मंदी के बीच भी 2008 में चैन की बंसी बजाई। उनके कारोबार में लगभग 25 फीसदी का इजाफा देखने को मिला।


लेकिन 2009 की चुनौतियों को देखते हुए एफएमसीजी कंपनियां भी बदलाव की राह पर चल रही हैं। डाबर इंडिया लिमिटेड, कोका कोला इंडिया, प्रॉक्टर ऐंड गैंबल, नेस्ले ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि 2009 में रणनीतिक बदलाव करने होंगे।

खपत – एफएमसीजी कंपनियों को 2009 में खपत में कमी के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। डाबर के मुख्य कार्य अधिकारी सुनील दुग्गल ने बताया कि कंपनी के उत्पादों की मांग कहीं से भी नहीं घटी है, इसलिए 2009 में उत्पादन में कटौती जैसे कदम इस क्षेत्र को नहीं उठाने पड़ेंगे।

कोका कोला इंडिया के मुख्य कार्य अधिकारी अतुल सिंह तो  2009 में भारत को अपने पांच सबसे बड़े बाजारों में  शुमार कर रहे हैं। नेस्ले और प्रॉक्टर ऐंड गैंबल भी यही सोचती हैं।नए उत्पाद – अगले साल नए एफएमसीजी उत्पादों की बाढ़ आएगी। डाबर बच्चों के लिए और सौंदर्य प्रसाधन संबंधी उत्पाद ला रही है।

प्रॉक्टर ऐंड गैंबल की भी नए उत्पादों के साथ कारोबार और बाजार बढ़ाने की योजना है। कंपनियां जिंस की कीमतों में कमी का असर भी उत्पादों की कीमतों पर पड़ने की बात कह रही हैं यानी कम कीमत वाले उत्पाद दिखेंगे।

ग्रामीण बाजार – एफएमसीजी के कारवां का रुख 2009 में गांवों की ओर होने की अच्छी खासी उम्मीद है। गांवों में विशाल बाजार को खंगालने में अब ये कंपनियां कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

दुग्गल के मुताबिक डाबर की बिक्री में 50 फीसदी से भी ज्यादा योगदान गांवों का है, इसलिए 2009 में भी कंपनी गांवों और छोटे शहरों पर जोर देती रहेगी।

कोका कोला की रणनीति भी कमोबेश यही है। उत्तर  भारत की खाद्य पदार्थ बनाने वाली प्रमुख कंपनी का तो पूरा कारोबार ही गांव आधारित होगा।

निवेश – ब्रांड जमाने और उत्पाद पोर्टफोलियो बेहतर करने पर निवेश होगा। डाबर, कोका कोला और नेस्ले जैसी कंपनियों ने मार्केटिंग में भी अच्छे खासे निवेश की संभावना जताई है।

Advertisement
First Published - December 23, 2008 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement