facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

एफएमसीजी फर्म ला रही हैं सस्ते उत्पाद

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

आर्थिक मंदी के दौर में दैनिक उपभोक्ता सामान (एफएमसीजी) उद्योग सस्ते सामानों को पेश किए जाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। कई कंपनियां अब 1 और 2 रुपये की श्रेणियों से आगे बढ़ रही हैं।


जुलाई-सितंबर की तिमाही में हिन्दुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने क्लीनिक प्लस पाउच उतारा है जिसकी कीमत 3 रुपये है और इसे परिवार के 4 सदस्यों को ध्यान में रख कर तैयार किया गया है। एचयूएल ने क्लीनिक ऑल क्लियर ट्रिपल पैक शैम्पू का पाउच भी लॉन्च किया है जिसकी कीमत 5 रुपये है।

मैरिको ने भी हाल ही में 4 रुपये की कीमत वाला अपना हेयर ऐंड केयर सिल्क-एन-शाइन उत्पाद पेश किया है। मैरिको ने बच्चों के लिए 3 रुपये की कीमत में पैराशूट एडवांस्ड स्टार्ज शैम्पू पाउच भी पेश किया है।

मैरिको के मुख्य कार्याधिकारी सौगत गुप्ता ने कहा, ’10 रुपये और इससे कम कीमत वाले स्टॉक कीप यूनिट्स (एसकेयू) उपभोक्ताओं को काफी पसंद आ रहे हैं और हमारे कुल राजस्व में इनकी भागीदारी तकरीबन 15 फीसदी की है। हम ऐसे और उत्पाद बाजार में उतारेंगे।’

चिक सैटिन और फेयरएवर ब्रांडों की मालिक केविनकेयर के प्रबंध निदेशक सी. के. रंगनाथन कहते हैं, ’10 रुपये और इससे कम कीमत के उत्पादों की हमारे कुल राजस्व में 60 फीसदी की भागीदारी है।’

रंगनाथन ने कहा, ‘हम उम्मीद कर रहे हैं कि मौजूदा मंदी के दौरान सस्ते उत्पादों का व्यापार बढ़ेगा। इसलिए हम हाई-ऐंड एक्सपेरीमेंटल उत्पादों को लॉन्च नहीं कर रहे हैं। हम सस्ते ब्रांडों के निर्माण पर अधिक ध्यान देंगे।’

गोदरेज इंडस्ट्रीज के चेयरमैन आदी गोदरेज ने कहा, ‘मेरा मानना है कि उपभोक्ता आर्थिक मंदी को ध्यान में रख कर कम कीमत में ज्यादा वैल्यू तलाशेंगे। एफएमसीजी कंपनियां ज्यादातर श्रेणियों में लागत कम करने के लिए और प्रयोग कर सकती हैं।’

मैरिको के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक हर्ष मारीवाला ने कहा, ‘हमारी कुल बिक्री का 60-70 फीसदी का आधार सस्ते एफएमसीजी उत्पाद हैं।’ कंपनी के पैराशूट और जुएं विरोधी शैम्पू मेडिकेयर जैसे उत्पाद काफी लोकप्रिय हैं।

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 11:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement