facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

एफएमसीजी कंपनियों ने लगाई जुगत

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:34 PM IST

कमोडिटी और अन्य कच्चे माल की कीमतों में गिरावट के बावजूद एफएमसीजी कंपनियों का मुनाफा सिकुड़ता जा रहा है। दरअसल, मंदी के चलते उनकी बिक्री जोर नहीं पकड़ पा रही है।
ऐसे में एफएमसीजी कंपनियां ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तमाम तरह के ऑफर दे रही हैं। साथ ही उपभोक्ताओं पर अध्ययन भी करा रही हैं, ताकि बिक्री बढ़ाने के लिए नई रणनीति बनाई जा सके।
फिलहाल एफएमसीजी कंपनियां अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए प्रमोशनल ऑफर देकर ग्राहकों को दुकानों तक खींचने की कोशिश कर रही हैं। बाजार के जानकारों का कहना है कि कमोडिटी की कीमतों में आई गिरावट से एफएमसीजी कंपनियों को बहुत ज्यादा फायदा होता नहीं दिख रहा है।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि ज्यादातर एफएमसीजी कंपनियों ने कच्चे माल की खरीदारी उस समय में की है, जब कमोडिटी की कीमतें आसमान छू रही थीं। साथ ही इन कंपनियों की बिक्री घटने से उनके पास स्टॉक भी काफी बढ़ गया है। हालांकि कुछ कंपनियों के मुनाफे पर कमोडिटी की घटी कीमतों का असर दिख सकता है, लेकिन मांग पक्ष अब भी कमजोर बना हुआ है।
ऐंजल ब्रोकिंग के विश्लेषक आनंद शाह का कहना है कि मंदी की वजह से एफएमसीजी कंपनियों के मुनाफे पर असर पड़ा है, लेकिन आने वाले समय में उन्हें कुछ राहत मिल सकती है। क्योंकि कमोडिटी की कीमतें जहां कम हुई हैं, वहीं कंपनियों ने लागत में भी कटौती की है।
मैरिको के सीईओ (कंज्यूमर प्रोडक्ट) एस. गुप्ता का कहना है कि पिछले साल महंगाई की वजह से उपभोक्ताओं ने खरीदारी में कटौती की है। लेकिन अब स्थिति में सुधार हो सकता है। उन्होंने बताया कि कंपनी कुछ उत्पादों की कीमतों में कटौती की है। इसके साथ ही कंपनी ब्रांड बिल्डिंग के लिए निवेश की योजना भी बना रही है। इसके साथ ही मैरिको ग्रामीण उपभोक्ताओं पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, क्योंकि मंदी का इन इलाकों में बहुत कम असर पड़ा है।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और अध्यक्ष एच.के. प्रेस का कहना है कि मौजूदा हालात में उपभोक्ता कंज्यूमर डयूरेबल्स, मकान आदि की खरीदारी से बच रहे हैं, जिसका फायदा एफएमसीजी कंपनियों को मिलना तय है। कंपनी को उम्मीद है कि इस दौर में उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़ेगी। कंपनी भी अपने उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए प्रमोशन ऑफर दे रही हैं।
इमामी के निदेशक आदित्य अग्रवाल का कहना है कि मंदी के इस दौर में ग्राहकों ने अपने बजट में कटौती की है और वे बहुत सोच-समझकर ही खरीदारी कर रहे हैं। यही वजह है कि एफएमसीजी की मांग पर असर पड़ा है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 11:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement