facebookmetapixel
Advertisement
दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, अगले कुछ दिनों तक बदला रहेगा मौसम का मिजाजE20 पर फिर सरकार की सफाई: सिर्फ एथेनॉल वाले पेट्रोल से नहीं घटता माइलेज, कई और फैक्टर्स भी शामिलAI नौकरियां छीनेगा या बनाएगा अमीर? ‘रिच डैड पुअर डैड’ के लेखक कियोसाकी ने युवाओं को दी खास सलाहDividend Stocks: 450% का मोटा डिविडेंड! हेल्थकेयर सेक्टर से जुड़ी कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सविदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिज

फ्लटर एंटरटेनमेंट का हैदराबाद में जीसीसी, 35 लाख करोड़ डॉलर का किया निवेश

Advertisement

हैदराबाद में 80,000 वर्ग फुट के इस जीसीसी में 700 से ज्यादा कर्मचारी होंगे और डेटा इंजीनियरिंग, गेम इंटीग्रिटी तथा अन्य प्रमुख कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा।

Last Updated- August 20, 2024 | 11:37 PM IST
Flutter Entertainment's GCC in Hyderabad फ्लटर एंटरटेनमेंट का हैदराबाद में जीसीसी, 35 लाख करोड़ डॉलर का किया निवेश

वैश्विक ऑनलाइन स्पोर्ट्स बेटिंग और आईगेमिंग कंपनी फ्लटर एंटरटेनमेंट ने आज हैदराबाद में 35 लाख करोड़ डॉलर के निवेश के साथ एक नया वैश्विक क्षमता केंद्र (जीसीसी) खोला। हैदराबाद में 80,000 वर्ग फुट के इस जीसीसी में 700 से ज्यादा कर्मचारी होंगे और डेटा इंजीनियरिंग, गेम इंटीग्रिटी तथा अन्य प्रमुख कार्यों पर ध्यान केंद्रित करेगा। कंपनी साल 2024 तक अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 900 तक करने और साल 2026 तक 40 प्रतिशत महिला नेतृत्व स्तर हासिल करने की भी योजना बना रह है।

फ्लटर एंटरटेनमेंट के मुख्य परिचालन अधिकारी फिल बिशप ने कहा ‘भारत में हमारा विस्तार फ्लटर की वृद्धि में बहुत बड़ी उपलब्धि का संकेत है और यह वैश्विक स्तर पर कारोबार विकास को बढ़ावा देने के लिए शीर्ष प्रतिभाओं में निवेश करने की हमारी निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। डेटा इंजीनियरिंग, गेम की एकीकृत सेवाओं, ग्राहक और मानव संसाधन परिचालन, खरीद और वित्त के लिए उत्कृष्टता केंद्रों और फ्लटर एज की शक्ति के जरिये हैदराबाद वाले इस जीसीसी को रचनात्मकता और विकास को बढ़ावा देने तथा भारतीय रोजगार और कौशल बाजार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए तैयार किया गया है।’

कंपनी ने कहा कि हैदराबाद से बाहर स्थित टीमें पैडी पावर, सिसल, स्काई बेटिंग ऐंड गेमिंग, पोकरस्टार्स, स्पोर्ट्सबेट और बेटफेयर जैसे ब्रांडों में वैश्विक स्तर पर इसकी वृद्धि में मदद करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

Advertisement
First Published - August 20, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement