facebookmetapixel
Advertisement
UP में विकास और पर्यावरण साथ-साथ! AI निगरानी, ग्रीन टेक्नोलॉजी और सोलर एनर्जी से बदलेगी तस्वीरवाराणसी से अयोध्या तक उद्योगों की नई क्रांति! जानिए क्यों निवेशकों की पसंद बन रहा है पूर्वांचलपूर्वांचल की तरक्की में SBI का बड़ा दांव! MSME, कृषि और पर्यटन को मिल रहा भरपूर लोनखेती में आएगी नई क्रांति! FPO, ड्रोन और AI से छोटे किसानों की बढ़ेगी कमाई, खुलेंगे बड़े बाजारकच्चा तेल, डॉलर और रुपया… आखिर क्यों जुड़े हैं शेयर बाजार के उतार चढ़ाव से?Stock Market Today: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच GIFT Nifty 100 अंक से ज्यादा टूटा, जबकि आज Q1 नतीजों और IPO अपडेट पर बाजार की नजर रहेगीCrude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट, जानिए क्या है इसकी वजहवाराणसी से बदलेगी पूर्वांचल की अर्थव्यवस्था! बड़े निवेश के बीच उद्योगपतियों ने गिनाईं ये अहम चुनौतियांयोगी सरकार का बड़ा दावा: पूर्वांचल बनेगा यूपी की 1 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का सबसे मजबूत आधारSBI Funds Management IPO Listing Today: GMP मजबूत, क्या पहले ही दिन निवेशकों की होगी दमदार कमाई?

वाराणसी हवाई अड्डे पर मिलेगी फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग की सुविधा

Advertisement

एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पार्क प्लस के साथ गठजोड़ किया है।

Last Updated- July 04, 2023 | 5:00 PM IST
smart parking

वाराणसी हवाई अड्डे पर अब फास्टैग आधारित स्मार्ट पाकिंग की सुविधा मिलेगी। एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिए पार्क प्लस के साथ गठजोड़ किया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक फास्टैग जारी करता है।

फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग समाधान हवाई अड्डे की पार्किंग में स्वचालित नकद रहित भुगतान की सुविधा देता है। इससे पार्किंग क्षेत्र में वाहन की आवाजाही में कम समय लगता है और चीजें आसान होती हैं।

पार्किंग शुल्क का भुगतान वाहन से जुड़े वैध फास्टैग के माध्यम से होता है। इससे भुगतान में लगने वाला समय कम हो जाता है। एक बयान में कहा गया है कि एयरटेल पेमेंट्स बैंक और पार्क प्लस ने वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर फास्टैग आधारित स्मार्ट पार्किंग सुविधा उपलब्ध कराने के लिये गठजोड़ किया है।

इससे स्थानीय निवासी अब वाराणसी हवाई अड्डे पर पार्किंग स्थल के भुगतान के लिये अपनी कार पर फास्टैग का उपयोग कर सकते हैं। दोनों कंपनियां देशभर में प्रमुख पार्किंग स्थलों पर कतारों में लगने वाले समय को कम करने को लेकर भुगतान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिये मिलकर काम कर रही हैं। जल्दी ही इस सेवा को अन्य शहरों के हवाई अड्डों पर भी लागू किया जाएगा।

एयरटेल पेमेंट्स बैंक के मुख्य परिचालन अधिकारी गणेश अनंतनारायणन ने कहा कि इस साझेदारी का उद्देश्य ग्राहकों को सरल, सुरक्षित और निर्बाध भुगतान अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने कहा, ‘‘इससे हवाई अड्डे के पार्किंग स्थल पर बढ़ती भीड़ के बीच समय बचाने में मदद मिलेगी और यात्रा अनुभव बेहतर होगा।’’

Advertisement
First Published - July 4, 2023 | 5:00 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement