facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: IREDA से लेकर RIL और Infosys तक, शुक्रवार को इन 10 स्टॉक्स में रखें नजरअगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटाया

छूट और प्रमोशनल ऑफर की एमेजॉन प्राइम डे सेल 12 से 14 जुलाई तक

Advertisement

इलेक्ट्रॉनिक्स पर ही दांव खेल रही एमेजॉन इंडिया

Last Updated- July 02, 2025 | 11:20 PM IST
Amazon

ई-कॉमर्स क्षेत्र की दिग्गज कंपनी एमेजॉन इंडिया की प्राइम डे सेल इस साल 12 से 14 जुलाई तक रहेगी। 72 घंटे की यह सेल खास तौर पर प्राइम सदस्यों के लिए है, जिसमें उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज, फैशन और घरेलू सामान पर भारी छूट मिलेगी।

सेल 12 जुलाई की आधी रात को शुरू होगी और इसमें एमेजॉन ब्रांड के डिवाइस तथा इसके प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध मनोरंजन सामग्री पर भी छूट और प्रमोशनल ऑफर मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि सेल के दौरान ग्राहकों को आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड तथा भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद करने पर अलग से छूट मिलेगी, जिसमें खरीद पर 10 फीसदी बचत भी शामिल है।

कंपनी सेल में ग्राहकों को स्मार्टफोन और एक्सेसरीज पर 40 फीसदी तक की छूट देगी। इसके अलावा इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट, दो साल तक नो कॉस्ट ईएमआई और 60,000 रुपये तक के एक्सचेंज ऑफर भी मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी एस 24 अल्ट्रा 5जी, आईफोन 15 और वन प्लस 13 एस जैसे प्रमुख स्मार्टफोन मॉडल पर भी ग्राहकों को भारी-भरकम छूट मिलने जा रही है।

सेल के दौरान एलजी, सैमसंग, हायर, गोदरेज और कैरियर के होम अप्लायंसेज पर भी 65 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा ग्राहकों को 17,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस और बिजली बचाने वाले उत्पादों की खरीद पर 5,000 रुपये तक छूट का कूपन भी मिलेगा।

एमेजॉन इंडिया प्राइम डे सेल के दौरान फैशन ऐंड ब्यूटी श्रेणी के 5 लाख से ज्यादा उत्पादों पर 50 से 80 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। इनमें परिधान, जूते, सौंदर्य प्रसाधन, आभूषण, घड़ियां आदि शामिल हैं। एमेजॉन इंडिया ने हाल ही में घोषणा की थी कि इस बार उसकी प्राइम डे सेल तीन दिनों तक चलेगी, जो पिछले साल तक दो दिन की ही थी।

Advertisement
First Published - July 2, 2025 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement