facebookmetapixel
Advertisement
UP EV Subsidy: योगी सरकार ने ईवी खरीद पर दी ₹210 करोड़ से ज्यादा सब्सिडी, 43,000 से ज्यादा लोगों को मिला फायदाGold Outlook: सोने का भाव बढ़ेगा या घटेगा? अगले सप्ताह इन फैक्टर्स पर रहेगी निवेशकों की नजरQ1FY27 में लोन और डिपॉजिट ग्रोथ में Axis Bank नंबर-1, रिटेल से इंडस्ट्री तक बढ़ी लेंडिंगUpcoming NFO: अगले हफ्ते होगी एनएफओ की बारिश, 7 नए फंड लॉन्च को तैयार; चेक करें तारीख और अन्य डिटेल्सUpcoming IPOs This Week: इस हफ्ते 4 नए IPO खुलेंगे, 9 कंपनियों की होगी बंपर लिस्टिंगप्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, पीएम मोदी और राष्ट्रपति मुर्मु ने जताया शोकE20 पेट्रोल पर भड़के लोग, सर्वे में सरकार के फैसले को बताया ‘फ्लॉप’; कहा: माइलेज-मरम्मत के खर्च ने बढ़ाई मुसीबतCopper Demand: भारत में तांबे की मांग तेज, हर 5 साल में 5 लाख टन नई रिफाइंड क्षमता की होगी जरूरतMarket Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में क्या रहेगा ट्रिगर? TCS रिजल्ट, क्रूड ऑयल और ग्लोबल संकेत अहमMarket Cap: टॉप-10 में से 6 कंपनियों का मार्केट कैप ₹1 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल-बजाज फाइनेंस ने मारी बाजी

वॉल्वो भी नहीं बच पाई मंदी की मार से

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 7:34 PM IST

स्वीडन की वॉल्वो बस कॉरपोरेशन की भारतीय इकाई वॉल्वो बसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (वीबीआईपीएल) ने कहा कि मंदी से अगले वित्त वर्ष में कंपनी के बस उत्पादन की वृद्धि दर प्रभावित होगी।
वीबीआईपीएल के प्रबंध निदेशक आकाश पस्सी के मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष में बस उत्पादकों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। निजी बस संचालकों के कोष फिलहाल खाली हो चुके हैं।
पस्सी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया, ”पिछले दो साल में भारत में हमारे कारोबार ने काफी अच्छी तरक्की की। 2008 की शुरुआत में हमने बसों की बॉडी बनाने का प्लांट भी शुरू किया। पिछले साल हमारी बिक्री दोगुनी से भी ज्यादा बढ़ गई। लेकिन 2008-09 में हालत अच्छी नहीं है। लोन सुविधा न मिलने और ऊंची ब्याज दर के चलते बिक्री में 25 फीसदी की कमी का अनुमान है।
फिलहाल 2009 में उम्मीद  है कि हमारी बिक्री 20 फीसदी बढ़ेगी।” उल्लेखनीय है कि वित्त वर्ष 2007-08 में 12 टन या इससे अधिक वजन वाली बसों की कुल बिक्री 33,000 रही। मौजूदा वित्त वर्ष में इसमें 25 फीसदी की कमी होने का अनुमान वॉल्वो ने जताया है।
वॉल्वो ने 2007 की तुलना में 2008 में 2.25 गुनी तरक्की करते हुए 450 बसों की बिक्री की। हालांकि 2009 में इसकी बिक्री 20 फीसदी से अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Advertisement
First Published - March 12, 2009 | 11:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement