facebookmetapixel
Advertisement
एथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देवफ्लॉप से सुपरहिट बनी इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’, कैसे दर्शकों ने पलट दी बॉक्स ऑफिस की बाजीEditorial: महिलाओं की नकद हस्तांतरण योजनाओं ने बदली तस्वीर, लेकिन बढ़ा राज्यों पर वित्तीय दबावअगले दो साल में IPO के लिए तैयार होंगी 210 नई कंपनियां, रेडसीर की रिपोर्ट में हुआ खुलासाSBI Funds Management आईपीओ से पहले बेचेगी हिस्सेदारी, प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से जुटाए ₹1,655 करोड़शेयर बाजार में हफ्ते भर मची रही हलचल, रिलायंस और बैंकिंग शेयरों की दम पर आखिरी दिन हुई चौतरफा रिकवरीरूफटॉप सोलर स्कीम को मिलेगी बड़ी रफ्तार, विश्व बैंक भारत के लिए जुटाएगा $4.2 अरब का प्राइवेट फंडMSME सेक्टर को बड़ी राहत, अब सभी सरकारी कंपनियों के लिए ट्रेड्स प्लेटफॉर्म से बिल भुगतान जरूरीओयो-जॉस्टल के बीच बढ़ा कानूनी विवाद, दिल्ली HC ने बैकपैकर हॉस्टल श्रृंखला की नई अर्जी को किया खारिज

न हो ईएमआई नंबर, फिर भी चलेगा आपका मोबाइल

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:50 AM IST

उन मोबाइल उपभोक्ताओं को चिंतित होने की जरूरत नहीं है, जिनके हैंडसेट का इंटरनैशनल मोबाइल इक्विपमेंट आइडेंटिटी (आईएमईआई) नंबर मौजूद नहीं है।
वे मात्र 200 रुपये का भुगतान कर आईएमईआई नंबर प्राप्त कर सकते हैं। जीएसएम ऑपरेटरों की सर्वोच्च इकाई सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने सोमवार को ‘जेनविन आईएमईआई इम्प्लांट (जीआईआई)’ प्रोग्राम लॉन्च किया।
इसके तहत उपभोक्ता 200 रुपये का भुगतान कर अपने हैंडसेट का आईएमईआई नंबर प्राप्त कर सकते हैं। इस सॉफ्टवेयर को मोबाईल स्टैंडर्ड एलायंस ऑफ इंडिया (एमएसएआई) और सीओएआई ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। इस तकनीक को दूरसंचार विभाग और भारतीय सुरक्षा एजेसिंयों से भी मंजूरी मिल गई है।
आईएमईआई मोबाइल हैंडसेट में 15 अंकों का एक कोड होता है। अगर आपका मोबाइल गुम या चोरी हो जाता है, तो इस नंबर के जरिये मोबाइल का पता लगाना आसान हो जाता है। इसके अलावा इस नंबर की मदद से आप मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति का भी पता लगा सकते हैं। चीनी मोबाइल में आईएमईआई नंबर नहीं पाया जाता है।
सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए दूरसंचार विभाग ने ऑपरेटरों को यह आदेश दिया था कि जिन मोबाइल में यह नंबर मौजूद नहीं है, उसकी सेवा समाप्त कर दी जाए। एक अनुमान के मुताबिक देश में 2 करोड़ हैंडसेट में आईएमईआई नंबर नहीं है।
सीओएआई के महानिदेशक टी. वी. रामचंद्रन ने कहा, ‘हमलोगों ने देखा कि इस तरह के मोबाइल आम आदमी द्वारा इस्तेमाल किए जाते हैं, जो कई महीने पैसे बचाकर मोबाइल खरीदते हैं। इसलिए उनके मोबाइल को डिस्कनेक्ट कर देना उचित नहीं है, क्योंकि मोबाइल खरीदते समय उन्हें इन बातों की जानकारी नहीं होती है। जीआईआई कार्यक्रम उन्हीं उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है।’

Advertisement
First Published - May 4, 2009 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement