facebookmetapixel
Advertisement
राजीव कुमार तीन साल के लिए संभालेंगे HDFC बैंक की कमान, बनाए गए नए पार्ट-टाइम चेयरमैनMTF में रिकॉर्ड उछाल! क्या बाजार में बढ़ रहा है बड़ा जोखिम?Yes Bank का ₹16,000 करोड़ जुटाने का प्लान, बोर्ड ने इक्विटी और डेट इश्यू को दी मंजूरीभारत का विदेशी कर्ज बढ़कर 762.8 अरब डॉलर पर पहुंचा, GDP के मुकाबले बढ़ा बोझसरकार ने हटाई डीजल-पेट्रोल खरीद पर लगी रोक, कम​र्शियल खरीदारों को राहत8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 2, 2.5 और 3 होने पर कितनी बढ़ेगी लेवल 1 से 7 तक के कर्मचारियों की सैलरी और HRA?दिल्ली में बिजली की डिमांड के टूटे सारे रिकॉर्ड, क्या 9,000 मेगावॉट तक जाएगी डिमांडमहिला उद्यमियों का डिजिटल पेमेंट पर भरोसा बढ़ा, लेकिन फ्रॉड और डेटा सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती: स्टडीमानसून की धीमी चाल, दलहन फसलों का रकबा 30% घटाTata Value Fund Review: ₹10,000 की मंथली SIP, 22 साल का धैर्य और ₹1.78 करोड़ का फंड! देखें कहां लगा है पैसा?

एस्सार कर सकती है जामनगर संयंत्र की क्षमता को दोगुना

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 9:47 AM IST

एस्सार पावर की योजना गुजरात के जामनगर में बनाए जा रहे बिजली संयंत्र की क्षमता को दोगुना कर 1200 मेगावाट से 2400 मेगावाट करने की है।


इस मामले से जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस परियोजना के लिए कंपनी कोयला आपूर्ति की व्यवस्था कर चुकी है। अब कंपनी को इस परियोजना के विस्तार के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त जमीन के लिए मंजूरी मिलने का इंतजार है। उद्योग सूत्रों के अनुसार इस परियोजना के विस्तार की अनुमानित लागत लगभग 4,500 करोड़ रुपये है।

एस्सार का इरादा अगले साल की शुरुआत में गांधीनगर में होने वाले वाइब्रैंट गुजरात सम्मेलन में इस परियोजना के विस्तार की घोषणा करने का है।

एस्सार समूह के एक अधिकारी ने अपना नाम छुपाए रखने की शर्त पर बताया, ‘अगर हम जरूरी बिजली खरीद करार कर पाने में सफल होते हैं तो हम सलाया में अपनी क्षमता में विस्तार करना चाहेंगे। इसके अलावा हमें कुछ अतिरिक्त जमीन की भी जरूरत होगी।’

हाल में एस्सार पावर का चयन गुजरात ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड (जीयूवीएनएल) की बिजली खरीद बोलियों के लिए चुनी गई चार कंपनियों में से एक के रूप में हुआ था। यह बोलियां लगभग 2,000 मेगावाट के लिए लगाई जानी हैं। इस बोली प्रक्रिया का अंतिम चरण जल्द ही पूरा हो जाएगा।

ई-मेल के जरिये भेजे गए सवालों के जवाब में कंपनी के प्रवक्ता का कहना है कि अभी जामनगर संयंत्र की विस्तार परियोजना के बारे में कोई भी टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी। एस्सार की जामनगर में 1200 मेगावाट कोयले ईंधन वाली बिजली परियोजना 2010 तक शुरू हो सकती है।

कंपनी ने पहले ही इसके लिए जीयूवीएनएल के साथ 1,000 मेगावाट बिजली के लिए एक लंबी अवधि वाला बिजली खरीद करार कर लिया है।

कंपनी ने यह राज्य सरकार की परियोजना टाटा पावर, अदानी समूह और टोरेंट पावर जैसे कंपनियों से बोली की प्रक्रिया में जीती थी। राज्य सरकार ने कंपनी को इस परियोजना के लिए जामनगर में सलाया में 1,500 एकड़ के लगभग जमीन आवंटित की है।

इस दौरान एस्सार ने एलएनजी की कीमतों में इजाफे के मद्देनजर हजिरा के अपने 515 मेगावाट बिजली परियोजना के लिए नैप्था पर ध्यान देना शुरू किया है।

विस्तार रफ्तार

कंपनी संयंत्र की क्षमता 1200 मेगावाट से बढ़ाकर करेगी 2400 मेगावाट

जामनगर परियोजना के लिए कंपनी ने जीयूवीएनएल के साथ 1,000 मेगावाट बिजली खरीद के लिए किया करार

Advertisement
First Published - December 17, 2008 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement