facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिका-ईरान तनाव से शेयर बाजार टूटा! सेंसेक्स 372 अंक गिरा, कल एक्सपायरी में क्या होगा?मई में IIP ग्रोथ 5 महीने के हाई पर, बिजली क्षेत्र की तेजी से औद्योगिक उत्पादन को मिला सहाराSBI ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए 30 करोड़ डॉलर, RBI की स्वैप सुविधा का उठाया लाभकोटक महिंद्रा बैंक के सीईओ अशोक वासवानी दिसंबर में छोड़ेंगे पद, शेयर 3% से ज्यादा टूटाIFSCA का बड़ा प्रस्ताव: GIFT City में हर ग्राहक को मिलेगा यूनिक KYC आईडी!मॉनसून और पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार लुढ़का, सेंसेक्स 372 अंक टूटाभारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार, ताइवान और दक्षिण कोरिया को छोड़ा पीछे14 साल पुराने मामले में दवा कंपनियों को CCI की क्लीन चिट, प्रतिस्पर्धा उल्लंघन के आरोप खारिजपश्चिम एशिया संकट का असर, देश के बड़े शहरों में घरों की बिक्री 6% घटीMaruti Suzuki ने 5 स्टार्टअप्स से मिलाया हाथ, EV बैटरी रीसाइक्लिंग और AI समाधानों पर फोकस 

विज्ञापन पर चली कैंची से तार-तार हुई कमाई

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 11:04 AM IST

मंदी की मार टेलीविजन पर प्रसारित किए जाने वाले विज्ञापनों की दर पर भी पड़ी है।


प्रमुख मनोरंजन चैनलों- स्टार प्लस, जी टीवी और सोनी जैसे चैनलों को प्राइम टाइम में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों की दर को मजबूरन घटाना पड़ा है।

अब ये दरें वर्ष 2005-06 के स्तर पर पहुंच गई हैं। मनोरंजन चैनलों पर प्राइम टाइम (रात 8 से 11 बजे) में प्रसारित होने वाले विज्ञापनों की दर आमातौर पर काफी महंगी होती है। 

मीडिया एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, कुछ महीने पहले इस समयावधि में विज्ञापन की दर प्रति 10 सेकेंड 1.25-1.6 लाख रुपये थी, जो घटकर 80,000 से 1.25 लाख रुपये पहुंच गई है।

मीडिया एजेंसी के विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा हालात में विज्ञापन देने वाले प्रमुख सेक्टर-ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, बीमा, कंज्यूमर डयूरेबल्स आदि अपने विज्ञापन मद को मनोरंजन चैनलों पर खर्च नहीं करना चाह रहे हैं, वहीं कुछ कंपनियां वेट एंड वॉच की रणनीति पर चल रही हैं।

मुद्रा मैक्स के प्रमुख और अध्यक्ष चंद्रदीप मित्रा का कहना है कि कुछ मनोरंजन चैनलों में विज्ञापन के लिए उपलब्ध टाइम स्लॉट बिके तक नहीं हैं।

यही वजह है कि चैनल वाले इसे कम दर पर बेचने की कोशिश में जुटे हैं। जानकारों के मुताबिक मनोरंजन चैनलों को प्रति माह औसतन 200 करोड़ रुपये की आय विज्ञापन से होती है, वह घटकर 160 करोड़ रुपये रह जाएगी।

हुंडई की विज्ञापन एजेंसी इनोसिएन के ज्वॉइंट एमडी विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि मौजूदा समय में ज्यादातर कंपनियां मनोरंजन चैनलों पर खर्च की जाने वाली रकम में कटौती कर रही हैं।

उनके मुताबिक, कंपनी वर्ष 2009 में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग, चैंपियंस लीग और अन्य क्रिकेट कार्यक्रमों पर ध्यान रख रही है।

स्टारकॉम इंडिया के कार्यकारी निदेशक (उत्तरी क्षेत्र) तरुण निगम का कहना है कि  तमाम कंपनियों को नकदी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापनों में कंपनियों ने की कटौती, मनोरंजन चैनलों ने घटाईं प्राइम टाइम की दरें

Advertisement
First Published - December 25, 2008 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement