facebookmetapixel
Advertisement
Q1 रिजल्ट से पहले इन 2 Insurance Stocks पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा, जानिए किसमें कितनी ग्रोथ की उम्मीदLaser Power & Infra IPO: ₹203-214 तय हुआ प्राइस बैंड, 9 जुलाई से खुलेगा इश्यू; निवेश से पहले जान लें कंपनी की पूरी डिटेलSBI, Airtel: शेयर बाजार में अब कहां बनेगा पैसा? Q1 के पहले ब्रोकरेज ने बताए टॉप सेक्टर और शेयरसेंसेक्स 1 लाख पहुंचेगा या 66,000 तक फिसलेगा? ग्लोबल ब्रोकरेज ने बताया आगे का आउटलुकKnack Packaging IPO Allotment: आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, ऐसे करें स्टेटस चेक; जानें लेटेस्ट GMPITR Filing 2026: पिछले ITR में FD का ब्याज नहीं दिखाया? जानिए अब कितना टैक्स और जुर्माना देना पड़ सकता हैऑटो इंडस्ट्री के लिए ऐतिहासिक जून! EV, CNG ने बढ़ाया बाजार का जोश; अब मॉनसून पर नजरब्रेकआउट के बाद दौड़ सकते हैं ये 3 शेयर! Axis Direct ने जारी किए नए टारगेट, Nifty पर भी बड़ा अनुमान₹52,000 करोड़ की डिफेंस खरीद से इन 6 शेयरों की लग सकती है लॉटरी! ब्रोकरेज ने बताए टारगेटGold-Silver Price Today: भारत में लुढ़के सोने-चांदी के दाम, लेकिन विदेशी बाजार में कीमतों ने लगाई लंबी छलांग

DLF चालू वित्त वर्ष में करीब 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेगी

Advertisement
Last Updated- May 13, 2023 | 7:06 PM IST
DLF Q3 results: Net profit up 37% to Rs 519 crore

प्रमुख रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड (DLF Limited) अगले साल मार्च तक 19,710 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करेगी। कंपनी ने मजबूत आवास मांग के कारण चालू वित्तवर्ष में लगभग 12,000 करोड़ रुपये की बिक्री बुकिंग हासिल करने का लक्ष्य तय किया है।

डीएलएफ ने शुक्रवार को बताया कि उसकी बिक्री बुकिंग पिछले वित्त वर्ष में दोगुनी होकर रिकॉर्ड 15,058 करोड़ रुपये हो गई, जो 2021-22 में 7,273 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने अपनी आवास परियोजना ‘द आर्बर’ से 8,000 करोड़ रुपये कमाए। इस परियोजना को मार्च तिमाही के दौरान गुरुग्राम में शुरु किया गया था।

डीएलएफ के सीईओ अशोक त्यागी ने शनिवार को निवेशकों से बातचीत के दौरान कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2022-23 के लिए बिक्री वास्तव में 10,000-11,000 करोड़ रुपये के बीच होनी चाहिए… वित्तवर्ष 2023-24 में हमें 11,000-12,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान है।”

पिछले वित्तवर्ष में रिकॉर्ड बिक्री बुकिंग से उत्साहित होकर डीएलएफ ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए 1.12 करोड़ वर्ग फुट क्षेत्र में 19,710 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शुरू करने की तैयारी की है। इस वित्त वर्ष में पेश होने वाली अधिकांश परियोजनाएं दिल्ली-एनसीआर और चेन्नई में आवासीय खंड में होंगी।

Advertisement
First Published - May 13, 2023 | 7:06 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement